विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2020

भारत की पहली यात्रा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को परोसी जा सकती है "ट्रंप थाली", जानें खास बातें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और बिल क्लिंटन को भी परोसी गई थी स्पेशल थाली.

भारत की पहली यात्रा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को परोसी जा सकती है "ट्रंप थाली", जानें खास बातें
ट्रंप को बुखारा रेस्टोरेंट में परोसी जा सकती है ट्रंप थाली
  • ओबामा को परोसी गई थी ‘ओबामा थाली’
  • क्लिंटन के लिए आई थी क्लिंटन थाली
  • ओबामा थाली में तंदूरी झींगा, मछली टिक्का, मुर्ग बोटी बुखारा और कबाब
नई दिल्ली:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत की पहली यात्रा के दौरान "ट्रंप थाली" परोसी जा सकती है. इसमें आईटीसी मौर्य के रेस्टोरेंट बुखारा के प्रमुख व्यंजन होंगे. सूत्रों ने पीटीआई को यह जानकारी दी. बुखारा रेस्टोरेंट में पहले भी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों समेत कई देशों के शीर्ष नेताओं को आ चुके हैं. पिछले 41 सालों से इस रेस्टोरेंट के मैन्यू में बदलाव नहीं हुआ. 

सूत्रों ने बताया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों की तरह, ट्रंप भी बुखारा रेस्तरां में खाने के लिए आएंगे और उनके पसंद के अनुरूप "ट्रंप थाली" दी जाएगी.  हालांकि, होटल ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए खाने समेत अन्य इंतजामों में बारे में कोई जानकारी नहीं दी हैं. 

ट्रंप से पहले अमेरिका के 6 राष्ट्रपतियों ने 1959 से लेकर अब तक भारत की सरजमीं पर रखा कदम, जानें उनके बारे में

बता दें कि बराक ओबामा ने 2010 और 2015 में राष्ट्रपति के रूप में दो बार भारत की यात्रा की और उन्हें ‘ओबामा थाली' परोसी गई थी. इसके बाद यह व्यंजन का हिस्सा हो गया और अतिथियों के बीच काफी लोकप्रिय है.  

ओबामा थाली में तंदूरी झींगा, मछली टिक्का, मुर्ग बोटी बुखारा और कबाब शामिल था. वहीं, बिल क्लिंटन भी राष्ट्रपति के रूप में बुखारा के खानों का मजा ले चुके हैं. उस समय ‘क्लिंटन थाली' परोसी गई थी. 

डोनाल्ड ट्रंप ने आयुष्मान खुराना की फिल्म पर किया रिएक्ट, तो एक्टर ने यूं दिया जवाब...

बुखारा के व्यंजनों में ज्यादातर पकवान तंदूर में पकाए जाते हैं। इनमें कई तरह के कबाब, दाल बुखारा और खस्ता रोटी एवं भरवां कुलचा शामिल हैं. ट्रंप को यहां एप्रन के साथ एम एफ हुसैन की पेंटिंग उपहार में दी जाएगी.

वीडियो: पॉलीटिक्स का चैंपियन कौन : ट्रंप के स्वागत की भव्य तैयारी क्यों?

   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Trump India Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com