- ओबामा को परोसी गई थी ‘ओबामा थाली’
- क्लिंटन के लिए आई थी क्लिंटन थाली
- ओबामा थाली में तंदूरी झींगा, मछली टिक्का, मुर्ग बोटी बुखारा और कबाब
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत की पहली यात्रा के दौरान "ट्रंप थाली" परोसी जा सकती है. इसमें आईटीसी मौर्य के रेस्टोरेंट बुखारा के प्रमुख व्यंजन होंगे. सूत्रों ने पीटीआई को यह जानकारी दी. बुखारा रेस्टोरेंट में पहले भी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों समेत कई देशों के शीर्ष नेताओं को आ चुके हैं. पिछले 41 सालों से इस रेस्टोरेंट के मैन्यू में बदलाव नहीं हुआ.
सूत्रों ने बताया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों की तरह, ट्रंप भी बुखारा रेस्तरां में खाने के लिए आएंगे और उनके पसंद के अनुरूप "ट्रंप थाली" दी जाएगी. हालांकि, होटल ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए खाने समेत अन्य इंतजामों में बारे में कोई जानकारी नहीं दी हैं.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
बता दें कि बराक ओबामा ने 2010 और 2015 में राष्ट्रपति के रूप में दो बार भारत की यात्रा की और उन्हें ‘ओबामा थाली' परोसी गई थी. इसके बाद यह व्यंजन का हिस्सा हो गया और अतिथियों के बीच काफी लोकप्रिय है.
ओबामा थाली में तंदूरी झींगा, मछली टिक्का, मुर्ग बोटी बुखारा और कबाब शामिल था. वहीं, बिल क्लिंटन भी राष्ट्रपति के रूप में बुखारा के खानों का मजा ले चुके हैं. उस समय ‘क्लिंटन थाली' परोसी गई थी.
डोनाल्ड ट्रंप ने आयुष्मान खुराना की फिल्म पर किया रिएक्ट, तो एक्टर ने यूं दिया जवाब...
बुखारा के व्यंजनों में ज्यादातर पकवान तंदूर में पकाए जाते हैं। इनमें कई तरह के कबाब, दाल बुखारा और खस्ता रोटी एवं भरवां कुलचा शामिल हैं. ट्रंप को यहां एप्रन के साथ एम एफ हुसैन की पेंटिंग उपहार में दी जाएगी.
वीडियो: पॉलीटिक्स का चैंपियन कौन : ट्रंप के स्वागत की भव्य तैयारी क्यों?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं