विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2022

''यह चुनाव आयोग की कमी है'' : नाम कटने के कारण वोट डालने से वंचित रहे शायर मुनव्‍वर राणा का छलका दर्द

पहले चरण से इस बार यह देखने में आया है कि तमाम लोगों का नाम वोटर लिस्ट से ग़ायब हैं.

''यह चुनाव आयोग की कमी है'' : नाम कटने के कारण वोट डालने से वंचित रहे शायर मुनव्‍वर राणा का छलका दर्द
लिस्‍ट में नाम न होने के कारण मुनव्‍वर राणा आज वोट नहीं डाल सके
लखनऊ:

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतर्गत आज चौथे चरण के वोट डाले जा रहे हैं. राज्‍य की 59 सीटों पर हो रही वोटिंग में 624 प्रत्‍याशी अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं. जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, उसमें राजधानी लखनऊ के विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. मशहूर शायर मुनव्‍वर राणा (Munawwar rana)वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण आज अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके. बीजेपी के मुखर आलोचक मुनव्‍वर राणा पिछले 4 चुनावों से लखनऊ में वोट डाल रहे थे पर इस बार वे वोट नहीं डाल पाए. पहले चरण से इस बार यह देखने में आया है कि तमाम लोगों का नाम वोटर लिस्ट से ग़ायब हैं. यही आज लखनऊ में भी हुआ मशहूर शायर और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता मुनव्‍वर राणा का नाम भी वोटर लिस्ट से कट गया.

NDTV से बात करते हुए मुनव्‍वर राणा ने कहा, 'हमारी पर्ची ही नहीं आई. हमें बताया गया कि वोटर लिस्ट में नाम नहीं है.हम हर बार यहीं वोट डालते आए हैं. यह चुनाव आयोग की बड़ी कमी है.' गौरतलब है कि आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्‍य यूपी में सात चरणों में वोट डाले जाएंगे. परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे. यूपी चुनाव में वैसे तो सत्‍तारूढ़ बीजेपी के अलावा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भी मैदान में हैं लेकिन मुख्‍य मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच ही माना जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Munawwar Rana, UP Assembly Elections 2022, Assembly Elections 2022, UP Assembly Polls 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com