विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2020

यूपी : घर में गैस सिलेंडर के लीक होने से लगी आग से हुआ भीषण विस्फोट, दो की मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक घर में गैस सिलेंडर में लीक होने से आग लगने पर विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई. इस विस्फोट में करीब दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे हैं.

यूपी : घर में गैस सिलेंडर के लीक होने से लगी आग से हुआ भीषण विस्फोट, दो की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक घर में गैस सिलेंडर में लीक होने से आग लगने पर विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई. इस विस्फोट में करीब दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसा मेरठ के पीरज़ादगान मोहल्ले में असीम नाम के शख्स के घर हुआ, जिसमें असीम और उनके दोस्त क़ासिम की मौत हो गयी.

बिहार: पूर्णिया में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

हादसे की वजह गैस सिलेंडर के लीक होने से आग लगना बताई जा रही है. कुछ लोगों का कहना है कि घर में पटाखे बनाने का बारूद भी रखा था, जिससे धमाका बड़ा हो गया और आसपास के घरों की छतें भी उड़ गईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Huge Explosion, Gas Cylinder, Two Killed, Meerut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com