- ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन हुआ है जिसमें 72 देशों के 600 से ज्यादा खरीददार शामिल हैं
- प्रदर्शनी 25 से 29 सितंबर तक चलेगी और इसमें पांच लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना जताई गई है
- अमित शाह ने सपा-बसपा सरकारों पर कट्टा निर्माण और सरे राह चैन छीनने की आलोचना की है
उप्र सरकार का इंटरनेशनल ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा में लगा है जहां 72 देशों के 600 से ज्यादा खरीददार पहुंचे हुए हैं. 25 सिंतबर से 29 सितंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में पांच लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है. इस मेले का उद्घाटन करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सपा और बसपा के सरकार में कट्टा बनाना उद्योग था और सरे राह चैन छीन लेना एक हुनर माना जाता था लेकिन अब पाकिस्तान की नींद हराम करने वाला ब्रह्मोस मिसाइल यहां बन रहा है. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रेड शो के प्रेरणा स्त्रोत अमित शाह हैं और आज यूपी दो लाख करोड़ का निर्यात करता है.
अमित शाह ने कहा कि 25 सितंबर मणिकंचन योग है और दीनदयाल जी की जन्मशती है और दीनदयाल जी ने मुक्त व्यापार आर्थिक नीति रखने का काम किया था. 25 सितंबर 12 साल पहले इसी दिन मेक इन इंडिया मिशन की घोषणा की थी. 12 साल में मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत में कई कंपनी की नींव पड़ी. विरोधियों पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि एक समय लखनऊ में लॉ एंड आर्डर के वजह से निवेशकों की मीटिंग दिल्ली में कराना पड़ी थी. अब परिवर्तन देखिए निवेशकों की बैठक कहीं भी हो सकती है ये यूपी में परिवर्तन के कारण हुआ है.
दुनिया की अनोखी पिस्टल यूपी इस मेले में
यूपी के डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में लगी फैक्ट्रियों के कई प्रॉडक्ट का प्रदर्शन किया गया है. इसी में एक पिस्टल है Star Max 32. इस पिस्टल की खास बात है इसका हल्का होना और एक साथ 24 फायर करना. 32 बोर में Star max 32 दुनिया की सबसे अनोखी ये पिस्टल कानपुर में बन रही है. यही कंपनी मार्क वन 9 MM की पिस्टल बनाती है. जो डिफेंस और पुलिस की सप्लाई होती है. दुनिया की बेहतरीन पिस्टल में से एक ग्लॉक के पास भी इतने राउंड की पिस्टल नहीं है. यही इसे खास बनाती है.
सिर्फ पिस्टल ही नहीं KAAL नाम के एक अत्याधुनिक ड्रोन को भी यहां प्रदर्शित किया गया है ये ड्रोन एक वॉटर के मदद से उड़ता है और 1000 किमी तक 500kg का पेलोड लेकर सटीक जगह पर गिरा सकता है. इसका वीडियो काफी वायरल हुआ था इसका अंतिम परीक्षण हो चुका है.
यह भी पढ़ें: 'UP में पहले कट्टा उद्योग था, चेन छीनना हुनर...' अमित शाह का इंटरनेशनल ट्रेड शो में सपा-बसपा पर हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं