विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2021

जम्मू-कश्मीर: दौरे के दूसरे दिन गृह मंत्री अमित शाह ने IIT जम्मू में किया शोध केंद्र का उद्घाटन

अपनी यात्रा के पहले दिन शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों में इस महीने मारे गए सैनिकों और नागरिकों के परिवारों से मुलाकात की.

उद्घाटन में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी शामिल होंगे.
जम्मू:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) तीन दिनों के जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) दौरे पर हैं. आज दूसरे दिन उन्होंने जम्मू स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में मल्टी डिसिप्लीनरी रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया और संस्थान के तीसरे चरण की आधारशिला भी रखी. अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से शाह पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), जम्मू का दौरा किया था. प्रधान ने ट्वीट किया था, "आईआईटी जम्मू में तैयारियों की समीक्षा की. गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह परिसर के एक बहु-विषयक अनुसंधान केंद्र, फेज 1ए और 1बी को समर्पित करेंगे और कैंपस के फेज 1सी की आधारशिला भी रखेंगे."

उद्घाटन में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी शामिल रहे. अपनी यात्रा के पहले दिन शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों में इस महीने मारे गए सैनिकों और नागरिकों के परिवारों से मुलाकात की थी.

अमित शाह ने आतंकवाद और कट्टरता पर अधिकारियों से मांगे जवाब, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा पर कड़े सवाल

उन्होंने श्रीनगर में एक सुरक्षा समीक्षा बैठक भी की, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के युवा क्लब के सदस्यों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया गया, जहां उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा निर्वाचन क्षेत्रों और विधानसभा चुनावों के परिसीमन के बाद बहाल किया जाएगा.

क्या कोई जानता है, कश्मीर में क्या हो रहा है?

बाद में शाम को, शाह ने शेख उल-आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से श्रीनगर से शारजाह के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को हरी झंडी दिखाई. फ्लाइट ने श्रीनगर से शारजाह के लिए सीधी उड़ान भरी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Amit Shah J&K Visit, IIT Jammu Campus, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com