- महाराष्ट्र सरकार का एक साल पूरा होने पर दिया इंटरव्यू
- लव जिहाद और सुशांत सिंह राजपूत जैसे मुद्दों पर भी रखी राय
- सोनिया गांधी और शरद पवार की प्रशंसा की उद्धव ने
मुखपत्र 'सामना' को दिए गए इंटरव्यू में शिवसेना के प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कई मुद्दों पर विपक्ष को घेरने की कोशिश की. बातचीत के दौरान उन्होंने लव जिहाद (Love Jihad), सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh), सीबीआई (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के इस्तेमाल जैसे मुद्दे पर भी खुलकर अपनी बात रखी. महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार (Maharashtra government) की स्थापना को एक साल होने पर उद्धव ने शिवसेना के ही मुखपत्र 'सामना' से बातचीत की. अपने इंटरव्यू में भी मुख्यमंत्री, कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गाँधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की प्रशंसा करते नज़र आए और बार बार यह बताने की कोशिश की कि सरकार में सबकुछ सही है..
कोरोना की अगली लहर "सुनामी की तरह", उद्धव ठाकरे ने चेतावनी देते हुए की यह अपील...
भाजपा और राज्य के अन्य दलों पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि परिवार पर हमला करना यह हमारी संस्कृति नहीं है. अगर वो हमारे परिवारों और बच्चों पर हमला कर रहे हैं तो उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि उनके भी परिवार और बच्चे हैं, हम भी जवाब दे सकते हैं. हम जानते हैं सीधा कैसे किया जाता है.' केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के मसले पर उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसा करता है तो उसे याद रखना चाहिए कि शक्तियां हमेशा हाथ में नहीं रहती हैं. \मुख्यमंत्री के इस इंटरव्यू पर हिंदी सामना के पूर्व संपादक और बीजेपी नेता प्रेम शुक्ला ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस इंटरव्यू में लोगों से जुड़े कोई मुद्दो पर खुलकर जवाब नहीं दिया गया.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बीजेपी नेता प्रेम शुक्ला ने कहा, 'उन्होंने (उद्धव ठाकरे ने )जितने विषय पर बात की, उसमें कोई तर्क वाली बात नहीं कही है. जिन मुद्दों पर उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए, वह गायब हैं. उनकी पूरी भाषा उनकी हताशा और निराशा को बयान करती है. गौरतलब है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का यह इंटरव्यू ऐसे समय आया है जब इस सरकार के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
महाराष्ट्र : यात्रियों को दिखानी होगी कोविड नेगेटिव रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं