विज्ञापन

LIC New FD Scheme 2026: 1.5 लाख के निवेश पर 9,750 ब्याज पाएं? यहां चेक करें पूरी डिटेल

LIC New FD Scheme: “नई LIC FD” में 1.5 लाख लगाने पर 9,750 ब्याज मिलता है. यह आंकड़ा सही है, लेकिन लोग एक बात में गलती कर रहे हैं.

LIC New FD Scheme 2026: 1.5 लाख के निवेश पर 9,750 ब्याज पाएं? यहां चेक करें पूरी डिटेल
LIC न्यू FD स्कीम 2026
file photo

LIC Housing Finance FD: आजकल सोशल मीडिया और इंटरनेट पर यह खबर तेजी से फैल रही है कि “नई LIC FD” में 1.5 लाख लगाने पर 9,750 ब्याज मिलता है. यह आंकड़ा सही है, लेकिन लोग एक बात में गलती कर रहे हैं. यह LIC की बीमा पॉलिसी नहीं, बल्कि LIC Housing Finance Limited (LICHFL) की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है. चलिए आपको बातते हैं कैसे LIC से ज्यादा ब्याज ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- SBI की कब और कैसे हुई शुरुआत, देखते ही देखते कैसे बन गया देश दूसरा सबसे बड़ा बैंक, जानिए SBI का इतिहास

LIC में ब्याज की असली गणना कैसे होती है?

यह रकम LICHFL की ‘Sanchay' पब्लिक डिपॉजिट स्कीम पर आधारित है. जैसे निवेश राशि 1,50,000, अनुमानित ब्याज दर करीब 6.50% प्रति वर्ष, 1 साल का कुल ब्याज 9,750 और 1 साल बाद कुल राशि 1,59,750 होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. 9,750 एक साल का ब्याज है, महीने का नहीं. कुछ वेबसाइटें इसे मंथली इनकम बताती हैं, जो भ्रामक है. 2026 में भी LICHFL CRISIL AAA रेटिंग के साथ सबसे भरोसेमंद कंपनियों में है, जो पब्लिक डिपॉजिट लेती हैं.

LIC Housing Finance FD के फायदे

सीनियर नागरिकों को आमतौर पर 0.25% अतिरिक्त ब्याज मिलता है. इससे 1.5 लाख के निवेश पर उनकी सालाना कमाई 9,750 से भी ज्यादा हो सकती है.

पैसे निकालने में लचीलापन

अगर आप चाहते हैं कि ब्याज आपके बैंक खाते में आए, तो आप नॉन-क्यूम्यूलेटिव ऑप्शन चुन सकते हैं. इसमें आपको ब्याज महीने या साल के हिसाब से मिलता रहता है, जिससे खर्च चलाना आसान होता है.

बिल्कुल सुरक्षित निवेश

शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह इसमें कोई मार्केट रिस्क नहीं होता. आपकी जमा की गई राशि पूरी तरह सुरक्षित रहती है और ब्याज दर शुरू में ही तय हो जाती है.

कैसे करें आवेदन?

LIC Housing Finance FD लेने के लिए आपको हमेशा LIC के ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है. आप LICHFL की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए, रजिस्टर्ड LIC Housing Finance एजेंटों के माध्यम से और अधिकृत डिजिटल वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com