वित्त वर्ष 2021-22 के आम बजट को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार हमला बोल रही हैं. तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि इस बजट की थीम 'भारत को बेचना' है. तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन (Derek O'Brien) ने कहा कि भारत का पहला कागज रहित बजट (Paperless Budget) शत-प्रतिशत दृष्टि रहित भी है, इस ‘फर्जी बजट' का विषय ‘भारत को बेचना' है. हालांकि, सरकार और बीजेपी के नेताओं को आज पेश बजट को आत्मनिर्भर भारत का बजट बताया.
ब्रायन ने अपने ट्वीट में लिखा, "भारत का पहला कागज रहित बजट (Paperless Budget) शत-प्रतिशत दृष्टि रहित भी है, इस ‘फर्जी बजट' का विषय ‘भारत को बेचना' है! रेलवे: बिका, एयरपोर्ट : बिक गया, बंदरगाह : बेचा, बीमा : बेचा, सार्वजनिक कंपनियां : 23 बिकीं! आम आदमी नजरअंदाज. किसान नजरअंदाज. अमीर.. और अमीर. मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं. गरीब... और गरीब."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
India's first paperless budget is also a 100% visionless budget.Theme of the fake budget is Sell India!
— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) February 1, 2021
Railways:sold
Airports:sold
Ports: sold
Insurance: sold
PSUs:23 sold!
Common people ignored. Farmers ignored.
Rich get richer,nothing for middle class,poor get poorer (1/3)
पेट्रोल और डीजल पर सेस बढ़ाने को लेकर टीएमसी नेता ने अपने ट्वीट में लिखा, "संघीय व्यवस्था पर एक और लूट. राज्यों के राजस्व की लूट."
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बजट पेश किया और विनिवेश को लेकर बड़ा लक्ष्य रखा. एक बड़ी अहम घोषणा यह रही कि सरकार ने 2021-22 में बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की घोषणा की है. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बिक्री से वित्त वर्ष 2021-22 में 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चार रणनीतिक क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों की सरकारी कंपनियों का विनिवेश किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में आईडीबीआई बैंक, बीपीसीएल, शिपिंग कॉरपोरेशन, नीलाचल इस्पात निगम लि. और अन्य कंपनियों का विनिवेश किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं