- बंगाल में TMC की बंपर जीत
- चुनाव हार गईं ममता बनर्जी
- नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी की जीत
पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Election Results 2021) में TMC प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) बड़े फासले से चुनाव जीत गई हैं लेकिन खुद नंदीग्राम में बहुत ही कम वोटों से चुनाव हार गई हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ममता बनर्जी की बंगाल की बड़ी और असाधारण जीत की चमक को धूमिल करने के लिए बार-बार नंदीग्राम में उनकी हार की चर्चा कर रही है. दरअसल भाजपा नंदीग्राम में ममता की हार का शोर मचाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का बचाव कर रही है, क्योंकि बंगाल का चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम ममता बनर्जी बन गया था.
कहा जा सकता है कि बंगाल की हार ने पीएम मोदी की भविष्य की राजनीति के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. देश का ध्यान इस ओर नहीं जाए इसलिए ममता बनर्जी की नंदीग्राम की हार का उसे बहाना मिल गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नंदीग्राम में वोटों की गिनती दोबारा कराने के तृणमूल कांग्रेस के अनुरोध को चुनाव आयोग ने किया खारिज
ममता बनर्जी देश के सियासी अध्यायों में गिनी जाने वालीं असाधारण महिला हैं. झोंक में कभी-कभी दुस्साहस कर जाती हैं. कलकत्ता के भवानीपुर से, वे लगातार चुनाव जीतती रही हैं. इस बार उस सीट को उन्होंने छोड़ दिया और नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का फैसला किया.
वह आराम से भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर चुनाव लड़ सकती थीं. याद कीजिए 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी अकेले वाराणसी से चुनाव लड़ने का साहस नहीं दिखा पाए थे. अपनी पक्की जीत वाली सीट वडोदरा को उन्होंने नहीं छोड़ा था.
TMC की जीत पर बाबुल सुप्रियो का फेसबुक पोस्ट, 'बंगाल की जनता ने क्रूर महिला को वोट दिया'
ममता बनर्जी पीएम मोदी के मुकाबले कहीं ज्यादा साहसी हैं. बंगाल ने मोदी ब्रांड राजनीति को खारिज कर दिया है. पीएम मोदी को बंगाल ने संदेश दिया है कि किसी भी व्यक्ति से यह देश बहुत बड़ा है.
VIDEO: बंगाल में 'दीदी का खेला' कायम, केरल में LDF, असम में BJP की वापसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं