- केंद्रीय मंत्री हैं बाबुल सुप्रियो
- फेसबुक पर शेयर की पोस्ट
- बंगाल में TMC की भारी जीत
पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Election Results 2021) में तीसरी बार तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी की सरकार बनने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narnedra Modi) समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और अलग-अलग दलों के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को जीत की बधाई दी लेकिन केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने इस परंपरा को तोड़ते हुए राज्य में सत्ताधारी पार्टी को जीत की बधाई देने से इंकार कर दिया. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिख बंगाल की जनता द्वारा सुनाए गए जनादेश को ऐतिहासिक गलती करार दिया.
बाबुल सुप्रियो ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि बंगाल के मतदाताओं ने एक ऐतिहासिक गलती कर दी है. उन्होंने पोस्ट में TMC प्रमुख ममता बनर्जी को एक क्रूर महिला बताया. सुप्रियो ने लिखा, 'न ही मैं ममता बनर्जी को बधाई दूंगा और न ही मैं कहूंगा कि मैं जनादेश का सम्मान करता हूं. बीजेपी को एक मौका न देकर बंगाल की जनता ने इस भ्रष्ट, अक्षम, बेईमान सरकार और एक क्रूर महिला को वापस सत्ता में लाकर ऐतिहासिक गलती कर दी है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

उन्होंने आगे लिखा, 'हां, एक कानून के पालन करने वाले नागरिक के रूप में, मैं एक लोकतांत्रिक देश में लोगों द्वारा लिए गए फैसले का पालन करूंगा.' सुप्रियो ने बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी.
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को दी जीत की बधाई, कहा - केंद्र बंगाल सरकार को हर संभव सहयोग देता रहेगा
बताते चलें कि बाबुल सुप्रियो उन चार सांसदों में से एक थे, जिन्हें बीजेपी ने विधानसभा चुनाव का टिकट दिया था. उन्होंने टॉलीगंज से चुनाव लड़ा और TMC के अरूप बिस्वास ने उन्हें हरा दिया. बिस्वास ने 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की.
VIDEO: बंगाल में 'दीदी का खेला' कायम, केरल में LDF, असम में BJP की वापसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं