हाथरस (Hathras) में 20 साल की युवती के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के मामले को लेकर जहां पूरे देश में आक्रोश है वही दूसरी तरफ तमाम विपक्षी पार्टियों ने इस मामले में यूपी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए राज्य की योगी सरकार के साथ साथ केंद्र की मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है. भीमा आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने वाराणसी में पीएम मोदी द्वारा सफाई कर्मचारियों के पांव धोने को ढोंग करार देते हुए हाथरस मामले पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल किया है.
चंद्रशेखर आजाद ने अपने ट्वीट में लिखा है वो शुक्रवार 2 अक्टूबर को शाम पांच बजे इंडिया गेट पर पीएम मोदी से जवाब मांगे. चंद्रशेखर ने अपने फॉलअर्स से अपील की है सभी इंडिया गेट पहुंचे.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
बनारस में सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर दलित प्रेम का ढोंग करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारी बहन के साथ हुई दरिंदगी पर अब तक चुप्पी साधे बैठे है। कल 5 बजे इंडिया गेट दिल्ली से हम सब उनसे जवाब मांगेंगे,उनको जवाब देना पड़ेगा। सभी लोग पहुंचे।
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) October 1, 2020
बता दें कि पीड़ित युवती अनुसूचित जाति से थी और जिन 4 युवकों पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है वो सभी उच्च जाति के बताए जा रहे हैं. इसलिए पुलिस ने इस केस में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियन की धाराएं भी जोड़ी हैं.
यह भी पढ़ें- आजाद समाज पार्टी ने UP पुलिस पर चंद्रशेखर आजाद और उनके एक सहयोगी को हिरासत में लेने का लगाया आरोप
इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर 12 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं