विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2021

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली लड़की ने दम तोड़ा, दोस्त की पहले ही हो चुकी है मौत

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सामने खुद को आग लगाने वाली लड़की ने भी सोमवार को दम तोड़ दिया. लड़की ने खुद को रेप पीड़िता बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया था. आत्मदाह से पूर्व लड़की ने सोशल मीडिया पर लाइव किया था.

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली लड़की ने दम तोड़ा, दोस्त की पहले ही हो चुकी है मौत
लड़की और उसके दोस्त ने 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया था.
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली लड़की ने भी सोमवार को दम तोड़ दिया. लड़की ने खुद को रेप पीड़िता बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया था. आत्मदाह से पूर्व लड़की ने सोशल मीडिया पर लाइव किया था. उसने कई लोगों के खिलाफ रेप करने का आरोप लगाया था. इस मामले में लड़का गवाह था, जिसने भी लड़की के साथ ही कोर्ट के सामने आग लगा ली थी. लड़के की पहले ही मौत हो चुकी है. 

खुद को रेप पीड़िता बताने वाली लड़की और उसके दोस्त ने 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया था. दोनों को आग में घिरा देखकर मौके पर हड़कंप मच गया था. वहां पर मौजूद स्टॉफ और लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई थी और दोनों को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था. दोनों करीब 30 से 40 फीसद तक झुलस गए थे. 

'उम्रकैद काट रहे सज्‍जन कुमार के स्‍वास्‍थ्‍य रिकॉर्ड की जांच करें' : SC का अंतरिम जमानत याचिका पर CBI को आदेश

16 अगस्त को आत्मदाह की घटना को अंजाम देने के लिए दोनों ने गेट डी से सुप्रीम कोर्ट में घुसने की कोशिश की थी,  लेकिन पर्याप्त कागज नहीं होने के कारण  सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट से ही लौटा दिया था. जिसके बाद दोनों ने गेट के बाहर खुद को जलाने का प्रयास किया था. 

दोनों ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर से फेसबुक पर लाइव भी किया था. इस मामले में 21 अगस्त को पीड़िता के दोस्त की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. 

फेेसबुक लाइव के जरिये पीड़िता और उसके दोस्त ने एसएसपी अमित पाठक, सीओ अमरेश सिंह, दरोगा संजय राय और उसके बेटे विवेक राय, पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर पर गंभीरता से कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया था. 

उत्तर प्रदेश के कोसी से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय पर लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. वाराणसी के लंका थाने में एक मई 2019 को एफआईआर दर्ज कराई गई थी. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वह विजयी हुए थे. फिलहाल अतुल राय जेल में बंद हैं. 

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, Self Immolation On Supreme Court, RML Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com