विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2013

क्वेटा में पुलिस पर आत्मघाती हमले में 25 लोगों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम हिस्से में स्थित क्वेटा शहर में गुरुवार को एक आत्मघाती हमले में कई शीर्ष पुलिस अधिकारी सहित 25 लोग मारे गए। यह हमला एक दिवंगत पुलिस अधिकारी के जनाजे को निशाना बना कर किया गया।

बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के पुलिस लाइंस में यह हमला उस वक्त हुआ, जब प्रांत के शीर्ष पुलिस अधिकारी सहित सैकड़ों लोग पुलिस थाना अध्यक्ष मोहीब उल्ला के जनाजे में शरीक हो रहे थे। मोहीब की आज सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस उपाधीक्षक वाहिद बख्श ने बताया कि हमले में 25 लोग मारे गए हैं और 40 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में ज्यादातर लोग पुलिसकर्मी हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में पुलिस उप-महानिरीक्षक (ऑपरेशन) फय्याज सुम्बल, एक पुलिस अधीक्षक और एक पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।

अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि हमले में मारे गए सभी लोग पुलिसकर्मी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रांतीय पुलिस प्रमुख और नगर पुलिस प्रमुख बाल बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कई बच्चे और पुलिसकर्मी शामिल हैं।

पुलिस लाइंस इलाके में भारी सुरक्षा बंदोबस्त होने के बावजूद यह हमला हुआ। घायलों को एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और बचाव एवं तलाशी अभियान शुरू किया है।

बम निरोधक दस्ता के अधिकारियों ने बताया कि हमलावर के पास करीब आठ किलोग्राम विस्फोटक था। बहरहाल, किसी भी आतंकवादी संगठन ने इन दोनों हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव : पहले चरण में किस पार्टी के कितने करोड़पति उम्‍मीदवार? जानिए कितनी है औसत संपत्ति
क्वेटा में पुलिस पर आत्मघाती हमले में 25 लोगों की मौत
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Next Article
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com