अफगानिस्तान (Afghanistan) की तालिबान सरकार (Taliban Government) ने शनिवार को कहा कि खुद को तालिबान बताने वाले बंदूकधारियों ने पूर्वी अफगानिस्तान में एक शादी में संगीत को रोकने के लिए हमला किया और कम से कम तीन लोगों की हत्या कर दी. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि तीन हमलावरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि हमलावर इस्लामी आंदोलन के लिए काम कर रहे थे.
उन्होंने कहा, "कल रात, नांगरहार के शम्सपुर मार घुंडी गांव में हाजी मलंग जान की शादी में तीन लोगों ने खुुद को तालिबान बताया और उसके बाद संगीत बजना बंद हो गया." उन्हाेंने कहा, "इस गोलीबारी के परिणामस्वरूप, कम से कम तीन लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए." घटना के सिलसिले में तालिबान ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और एक अन्य की फिलहाल तलाश की जा रही है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
तालिबान का नया फरमान, बिना हुक्म के किसी को सरेआम फांसी पर नहीं लटका सकते
मुजाहिद ने कहा, "अपराधियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने अपने निजी झगड़े को अंजाम देने के लिए इस्लामिक अमीरात के नाम का इस्तेमाल किया है, उन्हें शरिया कानून का सामना करने के लिए सौंप दिया गया है."
तालिबान सरकार के नांगरहार प्रांत में प्रवक्ता काजी मुल्ला अदेल ने घटना की पुष्टि की है. हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. पीड़ितों के एक रिश्तेदार ने कहा कि तालिबान लड़ाकों ने संगीत बजता देखकर गोली चलाई.
'हमारे शासन को अस्थिर करने की सोचना भी मत', तालिबान ने अमेरिका को दी चेतावनी
अफगानिस्तान में तालिबान की पिछली सरकार के वक्त संगीत बजाना प्रतिबंधित था. हालांकि नई सरकार ने अभी तक इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है, फिर भी तालिबान नेतृत्व मनोरंजन के लिए इसके उपयोग से नाराज है और इसे इस्लामी कानून के उल्लंघन के रूप में देखता है.
पीड़ितों के रिश्तेदार ने कहा, "युवक एक अलग कमरे में संगीत बजा रहे थे और तालिबान के तीन लड़ाके आए और उन पर गोलियां चला दीं. दो घायलों की चोटें गंभीर हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं