तालिबान ने संयुक्त राज्य अमेरिका को चेतावनी देते हुए दो टूक लहजे में कहा है कि वह अफागनिस्तान में उसके शासन को अस्थिर करने की कोशिश न करे. तालिबान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने शनिवार को दावा किया कि अफागनिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद पहली आमने-सामने की बातचीत के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं.
मुत्ताकी की यह टिप्पणी अफगानिस्तान में अपने शासन को फिर से स्थापित करने के तालिबान के प्रयास के रूप में आई है. 20 साल बाद पहले अमेरिकी सैन्य कार्यवाही के बाद इस्लामिक कट्टरपंथियों को शासन से बेदखल होना पड़ा था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कतर की राजधानी दोहा में बातचीत के बाद मुत्ताकी ने अफगान राज्य समाचार एजेंसी बख्तर से कहा, "हमने उन्हें स्पष्ट रूप से बता दिया है कि अफगानिस्तान में सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करना किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा."
AFP द्वारा अनुवादित एक रिकॉर्डेड बयान में मुत्ताकी ने कहा, "अफगानिस्तान के साथ अच्छे संबंध सभी के लिए अच्छे होंगे. अफगानिस्तान में मौजूदा सरकार को कमजोर करने के लिए कुछ भी नहीं किया जाना चाहिए नहीं तो यह लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकता है."
मुत्ताकी की टिप्पणी अमेरिकी विदेश विभाग के उप विशेष प्रतिनिधि टॉम वेस्ट और यूएसएआईडी के शीर्ष मानवीय अधिकारी सारा चार्ल्स के नेतृत्व में एक अमेरिकी टीम के साथ बातचीत के पहले दो दिनों के बाद आई है. उन्होंने कहा कि अमेरिका कोविड -19 के खिलाफ अफगानों का टीकाकरण करने में भी मदद करेगा. अमेरिकी पक्ष की ओर से वार्ता पर तत्काल कोई टिप्पणी उपलब्ध नहीं हो सकी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं