द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) को खूब पसंद किया जाता है और बॉलीवुड सेलेब्स के बीच यह सबसे मशहूर शो है. हर हफ्ते इस शो में सितारे अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन के लिए आते हैं. अब इस बार बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी फिल्म 'सरदार उधम' के प्रमोशन के लिए पहुंचे. उनके साथ शूजित सरकार ने भी शो में हिस्सा लिया. कपिल शर्मा ने शो के दौरान विक्की कौशल के साथ जमकर मस्ती की. शो का प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने शो के दौरान विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से पूछते हैं, "पिछली फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी आप हीरोइन के साथ नहीं आए थे और इस बार भी नहीं आए. कोई है क्या जो आपको हीरोइन के साथ आने से मना करता है." कपिल शर्मा की इस बात को सुन विक्की कौशल सहित शो में मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं. कपिल शर्मा यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा, "आपको शादी मैटेरियल कहा जाता है. पिछली बार तापसी पन्नी ने ये बात कही थी आप जेब में सिंदूर लेकर घूमते हैं क्या."
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) बाद में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की सारी बातों का जवाब देते हैं. सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा यह वीडियो खूब सुर्खियों में हैं. बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों खूब वायरल होती हैं. हालांकि, दोनों ने अभी तक इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.
इसे भी देखें: स्वरा भास्कर ने NDTV से कहा- 'मैं इंटरनेट पर सबसे ज्यादा नफरत की जाने वाली बॉलीवुड हस्ती'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं