बॉलीवुड में एक से एक आइटम सॉन्ग से धमाल मचाने वाली मलाइका अरोड़ा हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं. अपने इवेंट्स की जानकारी साझा करने के साथ-साथ नए-नए पोस्ट से फैन्स को एंटरटेन करती हैं. मलाइका अरोड़ा का कोई भी अंदाज हो फैन्स को पसंद आ ही जाती है. एक्ट्रेस ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका ब्राइडल लुक दिख रहा है. वीडियो में मलाइका एक दुल्हन की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. मलाइका अरोड़ा का यह लेटेस्ट वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वो उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो ब्राइडल लुक में फोटोशूट करा रही हैं. उनके इस वीडियो पर फैन्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक फैन ने कॉमेंट में लिखा है: "ईयरिंग नहीं पहने मैम." वहीं दूसरे ने लिखा: "मैम आप मेरी आइकॉन हो. आप बहुत सुंदर दिख रही हैं." मलाइका अरोड़ा के इस लेटेस्ट वीडियो को कुछ देर में कई हजार व्यूज आ चुके हैं.
बता दें कि मलाइका अरोड़ा जल्द ही इंडियाज बेस्ट डांसर के अगले सीजन में नजर आने वाली हैं. उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपने स्पेशल सॉन्ग से जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने 'छैंया छैंया', 'अनारकली' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं. इसी के साथ उनके डांस वीडियो भी काफी फेमस हैं. वो अकसर अपने लुक्स और स्टाइल से लोगों का खूब ध्यान खींचती हैं. मलाइका, अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.
ये वीडियो भी देखें: स्वरा भास्कर ने NDTV से कहा- 'मैं इंटरनेट पर सबसे ज्यादा नफरत की जाने वाली बॉलीवुड हस्ती'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं