पाकिस्तान में भी बॉलीवुड सितारों को काफी पसंद किया जाता है. आम जनता से लेकर वहां के सलेब्स भी बॉलीवुड के बड़े प्रशंसक हैं. पाकिस्तानी एक्ट्रेस आएजा खान बॉलीवुड अभिनेत्रियों की हूबहू नकल उतारती हैं और अपने डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. बीते दिनों उन्होंने माधुरी दीक्षित के गाने 'एक दो तीन' पर डांस किया था. इस दौरान उन्हें अपना लुक भी माधुरी की ही तरह बनाया था. अब आएजा खान ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को कॉपी किया है और उनके गाने 'तेरे मेरे होठों पे' पर शानदार डांस प्रस्तुत किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पाकिस्तानी एक्ट्रेस आएजा खान का श्रीदेवी को कॉपी करना फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. उनके वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. 'तेरे मेरे होठों पे' सॉन्ग के अलावा 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां' पर भी आएजा खान डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके एक्सप्रेशन काफी कमाल के हैं. डांस तो उनका हमेशा से लाजवाब रहा है. अब उनके दोनों वीडियो वायरल हैं.
आएजा खान बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं. आएजा खान का पूरा इंस्टाग्राम हैंडल बॉलीवुड अभिनेत्रियों की नकल उतारने से भरा हुआ है. माधुकी और श्रीदेवी से पहले उन्होंने ऐश्वर्या राय और काजोल को भी कॉपी किया था. आएजा खान को इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
ये वीडियो भी देखें: स्वरा भास्कर ने NDTV से कहा- 'मैं इंटरनेट पर सबसे ज्यादा नफरत की जाने वाली बॉलीवुड हस्ती'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं