विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2022

टीएमसी विधायक बोले- ‘एक बिहारी सौ बीमारी’, बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी ने शत्रुघन सिन्हा को घेरा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक ने बिहार और बिहारियों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है. जिस पर शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मनोरंजन व्‍यापारी का वीडियो शेयर करते हुए शत्रुघन सिन्हा को घेरा.

टीएमसी विधायक बोले- ‘एक बिहारी सौ बीमारी’, बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी ने शत्रुघन सिन्हा को घेरा
TMC विधायक के बिगड़े बोल
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक ने बिहार और बिहारियों को लेकर विवादास्पद बयान दिया है. दरअसल मनोरंजन व्‍यापारी (TMC MLA Manoranjan Vyapari) नामक के विधायक ने कहा है एक बिहारी सौ बीमारी. शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मनोरंजन व्‍यापारी का वीडियो शेयर करते हुए टीएमसी को घेरा है. टीएमसी विधायक का वीडि‍यो सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है.

cqfnr3o

ये भी पढ़ें: ''डॉ. अंबेडकर ने तो 50 साल पहले ही पर्दा प्रथा की..'': Hijab विवाद में कर्नाटक HC ने फैसले में किया कुछ किताबों का जिक्र

शुवेंदु अधिकारी ने जो वीडियो (Video) शेयर किया है, उसमें तृणमूल विधायक एक बिहारी सौ बीमारी." "बीमारी नहीं चाहिए, बंगाल को बीमार मुक्त करिये, कहते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल भी किया. इसी वीडियो को शेयर कर शुवेंदु ने TMC पर निशाना साधते हुए पूछा कि बिहारी बाबू शत्रुघन सिन्हा जी से मेरा यह सवाल है कि वे अपने नए राजनैतिक दोस्तों के इन वाहियात बयानों पर क्या सफाई देंगे. खासकर तब जब वह आसनसोल में चुनावी प्रचार के लिए जायेंगे?

VIDEO: बिहार विधानसभाध्‍यक्ष पर नीतीश के हमले से BJP भड़की, RJD का माफी की मांग पर हंगामा

लेखक के बारे में
img
Piyush
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari, TMC, TMC MLA, ShatruganSinha, Controversial Statement Of TMC MLA, BJP, Bihar, Bengal, Manoranjan Byapari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com