विज्ञापन

दुनिया के लिए G7 का मंच क्यों है खास, इस बार के समिट में भारत की भूमिका कितनी अहम?

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों का G7 सम्मेलन फ्रांस में चल रहा है, जिसमें रूस-यूक्रेन और वेस्ट एशिया युद्ध को खत्म करने पर सबसे बड़ा फोकस रहेगा.

दुनिया के लिए G7 का मंच क्यों है खास, इस बार के समिट में भारत की भूमिका कितनी अहम?
फ्रांस में G7 समिट का आयोजन हो रहा है

फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में जी7 शिखर सम्मेलन चल रहा है. इस समिट में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं. उन्होंने इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की औपचारिक मुलाकात भी हुई. अगले कुछ दिन पूरी दुनिया की नजरें इसी G7 समिट पर रहेंगी. इस बैठक में ईरानी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि मिडिल-ईस्ट जंग का स्थाई समाधान भी जी7 समिट में हो.

G7 सम्मेलन भारत के लिए क्यों खास?

भारत जी7 का औपचारिक सदस्य नहीं है. लेकिन लगातार 8वीं बार भारत को इस समिट में शामिल होने के लिए न्योता मिला है. यह बैठक भारत के लिए रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद खास है. इस समय दुनिया रूस-यूक्रेन और ईरान-अमेरिका युद्ध से जूझ रही है. इन दोनों ही युद्धों में भारत ने हमेशा बातचीत और कूटनीति का रुख अपनाया है. भारत के संबंध रूस और पश्चिमी देशों से बेहतर हैं. ऐसे में वह दोनों पक्षों के बीच संतुलन बनाने में मदद कर सकता है.

यह बैठक पूरी दुनिया के लिए ही खास है. यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच समझौता पर सहमति बनी है. समिट के बाद जेनेवा में मिडिल ईस्ट युद्ध की समाप्ति का ऐलान भी हो सकता है. यहां ईरान और अमेरिका दोनों ही देशों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे. 

कई देशों के नेता पहुंचे

जी7 सम्मेलन फ्रांस के रिसॉर्ट शहर एवियां-ले-बैंस में आयोजित किया गया है. यहां दुनिया की प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं के नेता और आमंत्रित साझेदार देश वैश्विक आर्थिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा करते हैं. 3 दिन तक चलने वाले इस समिट में सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे. इसके बाद जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, कनाडाई पीएम मार्क कार्नी, जापान की पीएम सनाए ताकाइची समेत कई विश्वस्तरीय नेता पहुंचे. अमेरिका-ईरान पीस डील के साथ-साथ वैश्विक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था से जुड़े बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद की जा रही है.

बता दें, पीएम मोदी वर्तमान यूरोपीय देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में फ्रांस पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने स्लोवाकिया का दो दिवसीय दौरा पूरा किया. पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के दौरे को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने वाला बताया.

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की मुलाकात

लेखक के बारे में
img
विष्णु सोम
ग्रुप एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर
NDTV के साथ पिछले 29 वर्ष से जुड़े अनुभवी पत्रकार विष्णु सोम समूह के कार्यकारी संपादक (अंतरराष्ट्रीय, रक्षा) हैं, तथा रात 9 बजे दिखाए जाने वाले फ़्लैग... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
G7 Summit, G7 Countries, India G7 Meet, G7 Or G20
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com