बिहार के मुजफ्फरपुर (MuZaffarpur) में बच्चों की मौत का सिलसिला अब भी थमता नहीं दिख रहा है. कल भी मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार (Encephalitis) से 5 बच्चों की मौत हो गई थी. इसके साथ ही अब इस बुखार से बच्चों की मौत का आंकड़ा 112 तक पहुंच गया है. वहीं पूरे बिहार में ये आंकड़ा 130 हो गया है. उधर, बिहार के डिप्टी सीएम से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुजफ्फरपुर में हो रही मौत के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब देने से इनकार कर दिया. दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री बैंकिंग कमिटी को लेकर हो रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि अभी वह सिर्फ बैंकिंग से जुड़े सवालों का ही जवाब देंगे.
#WATCH Bihar Deputy Chief Minister Sushil Modi during a press conference refuses to answer journalists' questions on deaths of children due to Acute Encephalitis Syndrome (AES) in Muzaffarpur; says, "I already told you this press conference is about banking committees" pic.twitter.com/dn4moNfJSC
— ANI (@ANI) June 19, 2019
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आरजेडी नेता से पूछा तेजस्वी यादव कहां हैं तो बोले- 'पता नहीं वर्ल्ड कप देखने गए होंगे...'
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि मैंने पहले ही आपको बता दिया था कि यह बैंकर समिति की बैठक है और ये प्रेस कॉन्फ्रेंस केवल इसी विषय के लिए आयोजित की गई है. अगर आपके पास इसके अलावा कोई विषय होगा तो अलग से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी तो वहां जवाब दिया जाएगा. आपको अगर इस मामले में कुछ पूछना है तो पूछिये नहीं तो इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को खत्म कीजिए.
इस बीच हालात से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने डॉक्टरों की 5 टीमें मुजफ्फरपुर (MuZaffarpur) भेजने के निर्देश दिए हैं. इनमें 5 सीनियर कंसल्टेंट समेत 10 शिशु रोग विशेषज्ञ होंगे. वहीं राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग अस्पताल के 5 सहायक चिकित्सक भी मुजफ्फरपुर (MuZaffarpur) भेजे जा रहे हैं..
बिहार: नहीं थम रहा चमकी बुखार का कहर, केंद्र सरकार भेजेगी डॉक्टरों की 5 टीम, अब तक 130 बच्चों की मौत
इससे पहले कल मुज़फ़्फ़रपुर के अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉक्टरों की कमी की बात मानी और पटना और दरभंगा के अतिरिक्त डॉक्टरों की टीम भेजने का ऐलान किया था, हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भी अस्पताल की बदइंतज़ामी बरक़रार है. एक बेड पर 2-3 मरीज़ हैं. अस्पताल का पंखा नहीं चल रहा है, जिससे बीमार बच्चों और परिजनों को काफ़ी परेशानी हो रही है..
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था कब तक बीमार रहेगी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं