बिहार के मुजफ्फरपुर में नाले के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. निर्माण स्थल पर खुदाई के समय एक गैस पाइपलाइन में भीषण विस्फोट हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई. हादसे में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.
घटना के संबंध में एसडीएम आनंद उत्सव ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार गैस पाइपलाइन में लीकेज के कारण विस्फोट हुआ. उन्होंने कहा कि हादसे से नुकसान हुआ है और फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है. प्रशासन के मुताबिक, जिस स्थान पर विस्फोट हुआ वहां नाले का निर्माण कार्य चल रहा था. खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन से पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद गैस रिसाव हुआ और विस्फोट हो गया.
एसडीएम ने बताया कि हादसे में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है. सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मौत की खबरों की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं