विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2020

सुशांत सिंह के परिवार के वकील ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्‍यू को लेकर कही यह बात..

वकील विकास सिंह ने 28 वर्षीय बॉलीवुड एक्‍ट्रेस के नाम का जिक्र किए बिना ट्वीट किया, ''मेरा दृढ़ता से मानना है कि कानून के लपेटे में आए लोगों को मीडिया पब्लिसिटी से दूर कर दिया चाहिए....'.'

सुशांत सिंह के परिवार के वकील ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्‍यू को लेकर कही यह बात..
रिया चक्रवर्ती के मीडिया के दिए इंटरव्‍यू में विभिन्‍न मुद्दों को लेकर बात की है
  • कहा, कानून के लपेटे में आए लोग मीडिया पब्लिसिटी से दूर किए जाएं
  • रिया का चैनल्‍स में विभिन्‍न मुद्दों पर रखी है बात
  • सुशांत के डिप्रेशन से गुजरने की बात भी कही है
नई दिल्ली:

Sushant Singh Rajput case: रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)के कई टीवी चैनल्‍स पर आए इंटरव्‍यू को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील की प्रतिक्रिया सामने आई है. सुशांत के परिवार का प्रतिनिधित्‍व कर रहे वकील विकास सिंह ने कहा, 'कानून के लपेट में आए लोगों को मीडिया पब्लिसिटी से दूर कर दिया जाना चाहिए.' वकील विकास सिंह ने 28 वर्षीय बॉलीवुड एक्‍ट्रेस के नाम का जिक्र किए बिना ट्वीट किया, ''मेरा दृढ़ता से मानना है कि कानून के लपेटे में आए लोगों को मीडिया पब्लिसिटी से दूर कर दिया चाहिए. यदि वे निर्दोष हैं, तो मीडिया पब्लिसिटी से उनकी प्रतिष्‍ठा धूमिल होती है और यदि वे दोषी हैं, तो उन्हें बेवजह पब्लिसिटी (visibility) मिल जाती है...'.' गौरतलब है कि सुशांत सिंह के परिवार ने बॉलीवुड एक्‍टर की मौत को लेकर रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

सुशांत सिंह केस : लिव-इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती से CBI ने पूछे ये 10 सवाल - सूत्र

गौरतलब है कि रिया के खिलाफ कानूनी मामले में विकास, सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से पैरवी कर रहे हैं. गौरतलब है कि एनडीटीवी को दिए इंटरव्‍यू में रिया चक्रवर्ती ने मामले की कई एजेंसियों की जांच और ड्रग्‍स सेवन के लगे आरोपों को लेकर बात की थी. रिया ने यह भी दावा किया था कि सुशांत डिप्रेशन का सामना कर रहे थे और वे मारिजुआन का सेवन करते थे. रिया ने कहा था, 'उनकी जिंदगी के जिस अकेले हिस्‍से को मैं नियंत्रित करना चाहती थी वह था उसके ड्रग के यूज को रोकना.' सुशांत की लिव इन पार्टनर रहीं रिया ने यह भी आरोप लगाया कि सुशांत जब डिप्रेशन का सामना कर रहे तो उनका 'परिवार' उनके साथ नहीं था.

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के पैसों की हेरफेर पर दिया बयान, बोलीं- मैंने कभी भी उनका एक पैसा नहीं लिया

अभिनेता सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर एक पुलिस शिकायत में सुशांत के साथ पैसो की धोखाधड़ी करने और परेशान करने का आरोप लगाया है. रिया चक्रवर्ती ने इस मुद्दे पर NDTV से खुलकर बातचीत की और बताया कि उन्होंने कभी सुशांत का एक पैसा भी नहीं लिया.रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने NDTV से कहा: "मैंने कभी भी सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से एक पैसा भी नहीं लिया है. हमारा रिलेशनशिप कभी भी आर्थिक रिलेशनशिप नहीं रहा." रिया चक्रवर्ती ने इस तरह पैसों की हेरफेर पर अपनी सफाई दी है.

रिया चक्रवर्ती ने कहा- सुशांत सबसे खूबसूरत इंसान जिससे मैं मिली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput Case, Rhea Chakraborty, Lawyer Vikas Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com