सुशांत राजपूत केस में पूछताछ के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती प्रवर्तन निदेशालय पहुंच गई हैं. उनके साथ उनेके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शोविक चक्रवर्ती भी ED दफ़्तर में पहुंचे हैं. बता दें कि ईडी ने मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. इस सिलसिले में शुक्रवार को पूछताछ होनी थी और इसके लिए अभिनेत्री को समन जारी किया गया था लेकिन उन्होंने ED से इसे टालने के लिए कहा था. रिया की ओर से कहा गया था कि चूंकि उनकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, लिहाजा पूछताछ को टाला जाए. रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा था, 'अभिनेत्री ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई की वजह से अपने बयान की रिकॉर्डिंग को स्थगित करने का अनुरोध किया है.' लेकिन जानकारी मिली कि ED ने रिया के निवेदन को ठुकरा दिया था, जिसके बाद रिया ईडी के ऑफिस पहुंची हैं.
आर्थिक अपराध मामलों की जांच करने वाली एजेंसी ED ने मामले में 15 करोड़ रुपए के 'संदिग्ध लेनदेन' को लेकर केस दर्ज किया है. एजेंसी ने पूछताछ के लिए रिया को सुबह 11.30 बजे दफ्तर आने का वक्त दिया था. रिया इसके कुछ मिनटों बाद ईडी ऑफिस पहुंचती दिखीं. उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती कानून का पालन करने वाली नागरिक हैं. जब ईडी ने मीडिया में यह जानकारी दी कि पूछताछ को टालने वाले आग्रह को खारिज कर दिया है तो वो तय वक्त पर पूछताछ के लिए पहुंच गई हैं.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिवंगत एक्टर के परिवार की ओर से रिया चक्रवर्ती पर पैसे निकलवाने, धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है. ईडी ने इस मामले में सुशांत राजपूत के दोस्त सिद्धार्त पिठानी और रिया की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी को भी समन किया है. जानकारी है कि एजेंसी रिया से 15 करोड़ के 'संदिग्ध लेन-देन' को लेकर दर्ज किए गए मनी लॉन्डरिंग केस को लेकर सवाल पूछ सकती है. एजेंसी ने सुशांत के परिवार की ओर से बिहार पुलिस में दर्ज कराए गए एफआईआर पर संज्ञान लिया था.
बता दें कि रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर बिहार में दर्ज मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है. ईडी के अलावा इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने भी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, चोरी, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है. बिहार पुलिस की FIR के आधार पर CBI ने केस दर्ज किया है. सीबीआई की एसआईटी की टीम सुशांत राजपूत मामले की जांच कर रही है. इसमें डीआईजी मनोज शशिधर और एसपी नूपुर प्रसाद शामिल हैं. बिहार पुलिस ने 25 जुलाई को भारतीय दंड संहिता( IPC) की धारा 341, 348, 380, 406, 306, 506, 420,120B में केस दर्ज किया था. सीबीआई की एफआईआर में भी यहीं धाराएं लगाई गई हैं.
Video: सुशांत राजपूत मामले में आज रिया चक्रवर्ती से पूछताछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं