विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2021

मेडिकल उपकरण पुलिस से मुक्त कराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इंकार

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम सामान्य निर्देश कैसे जारी कर सकते हैं? प्रत्येक मामले में, हमें इस पर विचार करना होगा कि वे वास्तविक हैं या नहीं. यदि हम सामान्य निर्देश जारी करते हैं तो गंभीर अराजकता होगी.

मेडिकल उपकरण पुलिस से मुक्त कराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इंकार
नई दिल्ली:

देशभर में पुलिस थानों में जब्त ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडेसिविर और अन्य आवश्यक उपकरण जारी करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि हम इस तरह सामान्य आदेश जारी नहीं कर सकते. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम सामान्य निर्देश कैसे जारी कर सकते हैं? प्रत्येक मामले में, हमें इस पर विचार करना होगा कि वे वास्तविक हैं या नहीं. यदि हम सामान्य निर्देश जारी करते हैं तो गंभीर अराजकता होगी. हम दवाएं, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि जारी करने के लिए निर्देश जारी नहीं कर सकते. हम इस याचिका पर विचार नहीं कर सकते. हम इस याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, Medical Equipment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com