विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jan 02, 2015

श्रीनगर में तापमान माइनस 5.4, डल झील जमी

Read Time: 1 min
श्रीनगर में तापमान माइनस 5.4, डल झील जमी
डल झील जमी
श्रीनगर:

जम्मू एवं कश्मीर के लेह कस्बे में गुरुवार रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। लेह में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 17 डिग्री नीचे पहुंच गया, जबकि घाटी में रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, लेह में गुरुवार रात सबसे अधिक सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से गिरकर 17.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। करगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम अधिकारी ने बताया, श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 7.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। डल झील जम चुकी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधायकों को शपथ दिलाना संविधान का उल्लंघन : बंगाल के राज्‍यपाल का राष्‍ट्रपति को पत्र
श्रीनगर में तापमान माइनस 5.4, डल झील जमी
सिपाही से बाबा बने सूरज पाल का कई राज्यों में फैला है साम्राज्य, सफेद सूट और टाई है इनकी पहचान
Next Article
सिपाही से बाबा बने सूरज पाल का कई राज्यों में फैला है साम्राज्य, सफेद सूट और टाई है इनकी पहचान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;