अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की संदिग्ध मौत के मामले में उनके शिष्य आनंद गिरि (Anand Giri) पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, महंत नरेंद्र गिरि ने खुदकुशी की है. इस बीच, महंत (नरेंद्र गिरि) की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार उनके शिष्य आंनद गिरि की लग्जरी लाइफस्टाइल की तस्वीरें सामने आ रही हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. आनंद गिरि की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.
महंत नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि वह "एक महिला के साथ मॉर्फ फोटो" को लेकर दबाव में थे. उन्होंने लिखा कि आनंद गिरि एक महिला के साथ उनकी "मॉर्फ की गई फोटो" को वायरल करने की कोशिश कर रहे थे, जो "उन्हें शर्मसार करेगा." नरेंद्र गिरि ने इस साजिश के पीछे आनंद गिरि और दो अन्य लोगों का नाम बताया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आनंद गिरि ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर विश्वभ्रमण लाइफस्टाइल की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. एक वीडियो में आनंद गिरि स्काई डाइविंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के वोलोंगोंग का है, जहां आनंद गिरि स्काई डाइविंग के दौरान पैराशूट खोलने से पहले थम्स अप करते हुए नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर शेयर की गई अन्य तस्वीरों में, आनंद गिरि रिवर राफ्टिंग, फ्रांस में टूर, रेस ट्रैक पर लेम्बोर्गिनी के सामने खड़े नजर आ रहे हैं. अन्य फोटोज में आनंद गिरि बीएमडब्ल्यू की सनरूफ से बाहर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं.
आनंद गिरि का कहना है कि "मैंने अपना पूरा जीवन यहां बिताया है और कभी कोई पैसा नहीं लिया. मेरे और गुरु जी के बीच सब कुछ अच्छा था. इसलिए मैं सरकार से मामले की पूरी जांच करने का अनुरोध करता हूं."
बाघंबरी मठ के महंत नरेंद्र गिरि ने कथित तौर पर धोखाधड़ी और वित्तीय कुप्रबंधन के आरोप में आनंद गिरि को निष्कासित कर दिया था. हालांकि, बाद में पैच-अप हो गया था. एक वीडियो में आनंद गिरि को अपने गुरु (महंत नरेंद्र गिरि) के चरणों में क्षमा मांगते हुए दिखाया गया था.
(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं)
हेल्पलाइन :
1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ - 9999666555 अथवा help@vandrevalafoundation.com
2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
- - ये भी पढ़ें - -
* सुसाइड नोट के अलावा महंत नरेंद्र गिरि ने मोबाइल पर वीडियो स्टेटमेंट भी किया था रिकॉर्ड : पुलिस सूत्र
* यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच CBI को सौंपी
* महंत नरेंद्र गिरि की अंतिम यात्रा में उमड़े लोग, गंगा स्नान के बाद बाघंबरी मठ में ही दी गई भू-समाधि
वीडियो: सुसाइड नोट के अलावा महंत नरेंद्र गिरि ने मोबाइल पर वीडियो स्टेटमेंट भी किया था रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं