विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2017

राहुल गांधी 'डायपर' से बाहर नहीं निकलना चाह रहे : सिद्धार्थनाथ सिंह के विवादित बोल

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के मुनाफे को लेकर ट्वीट किया था. "मोदीजी, जय शाह- 'जादा'  खा गया. आप चौकीदार थे या भागीदार? कुछ तो बोलिए."

राहुल गांधी 'डायपर' से बाहर नहीं निकलना चाह रहे : सिद्धार्थनाथ सिंह के विवादित बोल
सिद्धार्थनाथ सिंह ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
नई दिल्ली: यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने ANI से कहा कि ये कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि ये बालक बड़ा ही नहीं हो रहा. वो डायपर से बाहर नहीं निकलना चाह रहे हैं. इससे पहले राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के मुनाफे को लेकर ट्वीट किया था. "मोदीजी, जय शाह- 'जादा'  खा गया. आप चौकीदार थे या भागीदार? कुछ तो बोलिए."

स्मृति ईरानी ने राहुल पर गुजरात के लोगों का अपमान करने का लगाया आरोप, बोलीं- चुनाव में होगी ‘ऐतिहासिक हार’

राहुल गांधी ने मीडिया की एक रिपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा जिसमें दावा किया गया है कि 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की कंपनी के टर्नओवर में भारी इजाफा हुआ है. राहुल गांधी ने पूछा, ‘‘चौकीदार कहां हैं.’’ राहुल का प्रत्यक्ष संदर्भ मोदी का पूर्व में दिया गया एक बयान था जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वह एक प्रधानमंत्री की तरह व्यवहार करना नहीं चाहते बल्कि देश की संपदा के ‘चौकीदार’ की तरह काम करना चाहते हैं.

अमित शाह के बेटे जय के खिलाफ लगे आरोपों की विपक्ष ने जांच की मांग की, मोदी सरकार पर साधा निशाना
गौरतलब है कि कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश में जुट गई है. गुजरात चुनाव के मद्देनजर राहुल लगातार दौरे कर रहे हैं. अपने कार्यक्रम के दूसरे चरण में राहुल आज वडोदरा और छोटा उदयपुर में कई कार्यक्रम करेंगे. तो दूसरी तरफ बीजेपी अपनी पूरी ताकत आज अमेठी में झोंक रही है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में पार्टी कई कार्यक्रम करने जा रही है. जहां उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहेंगी.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siddharth Nath Singh, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com