शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशव्यापी धरना प्रदर्शन करने के आह्वान पर सवाल खड़े हैं. बीजेपी ने सोमवार को घोषणा की थी कि पार्टी बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद से कथित रूप से सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की ओर से 'राज्यभर में की गई हिंसा' के खिलाफ 5 मई को देशभर में धरना प्रदर्शन करेगी. अन्य राजनीतिक पार्टियों सहित बीजेपी भी इसके पहले चुनाव कैंपेनिंग के दौरान चुनावी रैलियां और जनसभाएं आयोजित करने को लेकर आलोचना झेल रही है, क्योंकि इन जनसभाओं में कोविड प्रोटोकॉल्स का घोर उल्लंघन होता दिखा था. पार्टी का कहना है कि वो कोविड प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखते हुए धरना करेगी.
हालांकि, पार्टी की इस घोषणा पर प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल उठाए. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हां, हमें देशभर में कोविड फैलाने वाले सुपर-स्प्रेडर धरना इवेंट्स की जरूरत है, क्योंकि साफ है कि बीजेपी के हिसाब से देश में कोविड के मामले काफी नहीं हैं. है ना?'
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Yes we need super spreader dharna events across the nation, because clearly,as per the BJP, the country hasn't seen enough of a COVID surge, no? https://t.co/knFyS19Ehb
— Priyanka Chaturvedi???????? (@priyankac19) May 3, 2021
इसके पहले दिन में बीजेपी ने एक ट्वीट कर कहा था कि 'पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर राज्यभर में फैलाई गई हिंसा के खिलाफ 5 मई को देशव्यापी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. यह प्रदर्शन सभी सांगठनिक मंडलों में कोविड प्रोटोकॉल्स के तहत प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा.'
The BJP has announced a nationwide dharna on 5th May against the widespread violence unleashed by TMC workers post the election results in West Bengal.
— BJP (@BJP4India) May 3, 2021
This protest will be held following all Covid protocols across all organisational mandals of the BJP.
बता दें कि 2 मई को बंगाल में चुनावी नतीजों- जिसमें तृणमूल की भारी मतों से जीत हुई है- की घोषणा होने के बाद कई जगहों से आगजनी और हिंसा की खबरें आई थीं. बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि बीते दो दिनों में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है. बीजेपी ने हिंसा के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है. वहीं टीएमसी के नेता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी कई महीनों से बंगाल में नफरत फैला रही थी, अब बंगाल को शांति और सामंजस्य चाहिए.
शिवसेना का बीजेपी पर 'वार', 'बंगाल के चुनाव नतीजों ने दिखाया पीएम मोदी और अमित शाह अजेय नहीं..'
अगर कोरोनावायरस के मामलों की बात करें तो धीरे-धीरे ही सही बीते दो-तीन दिनों में रोज दर्ज होने वाले मामलों में कमी आ रही है. हालांकि, कुल मामलों के आंकड़े 2 करोड़ के पार हो चुके हैं. मंगलवार की सुबह तक एक दिन में 3,57,229 नए मामले आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 2,02,82,833 पर पहुंच गए जबकि 3,449 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,22,408 पर पहुंच गई है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,47,133 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 81.91 प्रतिशत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं