- आज शाम तक तय हो सकता है सरकार का स्वरूप
- मुंबई में बैठकों का दौर
- शिवसेना का ही सीएम : संजय राउत
संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना के सीएम पर सबकी सहमति बनी है और महाराष्ट्र (Maharashtra) में पांच साल तक शिवसेना की ही CM रहेगा. उन्होंने कहा है कि आने वाले 2 दिनों में सीएम का नाम तय हो जाएगा. आपको बता दें कि मुंबई में आज Congress-NCP और शिवसेना की बैठक होगी. इससे पहले 11 बजे शिवसेना विधायकों की अलग से बैठक होगी. फिर 12 बजे कांग्रेस-NCP की बैठक की बैठक होगी. इसमें छोटे सहयोगी दल भी शामिल होंगे. 1 बजे कांग्रेस विधायकों की बैठक होगी जिसमें कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जाएगा. शाम को ही तीनों पार्टियों के विधायकों की बैठक होगी जिसमें सरकार के गठन पर बात होगी. इससे पहले गुरुवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से उनके घर जाकर बातचीत की थी. वहीं कई दौर की बैठकों के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया था कि दोनों पार्टियों के बीच सभी मुद्दों पर सहमति बन गई है और अब शिवसेना के साथ बात होगी.
महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने वाली बीजेपी को नए समीकरण से अब लग सकता है एक और तगड़ा झटका
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और शरद पवार की मुलाकात ठीक उससे पहले हुई है, जब NCP-कांग्रेस के बीच शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने को लेकर लगभग सभी मुद्दों पर सहमति बन गई और शुक्रवार को दोनों पार्टियों के नेता मुंबई में बाकी सहयोगियों से बात करेंगे. कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सहयोगी दलों से बातचीत के बाद शिवसेना के साथ भी बात होगी और तब हम यह जानकारी दे पाएंगे कि गठबंधन कैसा होगा.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मे बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं. बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर बहुमत का 145 का आंकड़ा पार कर लिया था. लेकिन शिवसेना ने 50-50 फॉर्मूले की मांग रख दी जिसके मुताबिक ढाई-ढाई साल सरकार चलाने का मॉडल था. शिवसेना का कहना है कि बीजेपी के साथ समझौता इसी फॉर्मूले पर हुआ था लेकिन बीजेपी का दावा है कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ. इसी लेकर मतभेद इतना बढ़ा कि दोनों पार्टियों की 30 साल पुरानी दोस्ती टूट गई.
महाराष्ट्र में सत्ता के नए समीकरण से बीजेपी को नुकसान का अनुमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं