
विधायक महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर ले जाते पुलिसकर्मी
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
गोवा पुलिस ने पणजी के एक डांस बार में छापा मारकर उत्तर प्रदेश के विधायक महेंद्र सिंह समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर देह व्यापार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रभुदेसाई ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर से विधायक महेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के अलावा छापे में छह लड़कियों को भी बचाया गया, जो पंजाब, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हैं।
प्रभुदेसाई ने बताया कि पुलिस ने महेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बारे में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष को पहले ही सूचित कर दिया है, जो कानून के तहत अनिवार्य है। महेंद्र सिंह सीतापुर से चौथी बार विधायक बने हैं।
इससे पहले, पुलिस उपाधीक्षक महेश गांवकर ने बताया था कि डांस बार चलाने वाले एक व्यक्ति के साथ नेपाल के दो लोगों और उत्तर प्रदेश के ही अजय प्रकाश सिंह और धमेंद्र प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विधायक गिरफ्तार, डांस बार पर छापा, गोवा डांस बार, सपा विधायक महेंद्र सिंह, देह व्यापार, सेक्स वर्कर MLA Arrested, Goa Dance Bar, Raid On Dance Bar MLA Mahendra Singh