विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2019

राहुल गांधी के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कांग्रेस को बताया सबसे धोखेबाज पार्टी

कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सबसे 'धोखेबाज' पार्टी करार दिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनके और पिता मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया.

राहुल गांधी के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कांग्रेस को बताया सबसे धोखेबाज पार्टी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फाइल फोटो.
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साधा कांग्रेस पर निशाना
  • कांग्रेस और बीजेपी को एक जैसी पार्टी बताया
  • अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के बयान पर जताई नाराजगी
नई दिल्ली:

कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सबसे 'धोखेबाज' पार्टी करार दिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनके और पिता मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया.अखिलेश ने यहां पार्टी कार्यालय पर संवाददाताओं से कहा, ''वो कांग्रेस ही है, जिसने मेरे और नेता जी मुलायम के खिलाफ सीबीआई का दुरूपयोग किया. मुझे किसी से कोई डर नहीं है. जिस व्यक्ति ने मेरे खिलाफ जनहित याचिका दायर की, वह कांग्रेसी है और लखनऊ में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के समय मौजूद था.'' अखिलेश से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बदायूं में गुरुवार को दिये गये बयान के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने सपा—बसपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि दोनों ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भयभीत हैं क्योंकि उन्होंने अपने शासन के समय राज्य को गंभीर क्षति पहुंचायी है.

राहुल ने कहा था कि सपा और बसपा के नेता मोदी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल सकते क्योंकि वे मोदी से डरते हैं. हम खुला बोलते हैं. अगर नरेन्द्र मोदी चोर हैं तो कांग्रेस और राहुल गांधी ये बात हर बैठक में खुलकर कहेगा. सपा—बसपा और भाजपा ने उत्तर प्रदेश का काफी अधिक नुकसान किया है. अखिलेश ने कहा कि जिस व्यक्ति ने उनके खिलाफ जनहित याचिका दायर की थी, उसने भाजपा से भी हाथ मिलाया. अखिलेश ने कहा, ''कांग्रेस जवाब दे कि क्या यह व्यक्ति नामांकन में मौजूद था या नहीं. कांग्रेस और भाजपा एक ही हैं.''

भाजपा की भोपाल से प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के मुंबई हमले के शहीद के बारे में दिये बयान पर पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा, ''आप देखिये कि भाजपा क्या संदेश देने का प्रयास कर रही है. वह इस तरह के प्रत्याशी दे रही है .'' प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मछलीशहर से भाजपा सांसद राम चरित्र निषाद सपा में शामिल हुए. हाल ही में सपा छोडकर भाजपा का दामन थामने वाले अमरेन्द्र निषाद और उनकी मां राजमती निषाद पुन: सपा में शामिल हुए. 

वीडियो- एक मंच पर माया-मुलायम, साथ आए यूपी के दो धुर विरोधी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Rahul Gandhi, Samajwadi Party, BJP, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com