विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2020

राहुल गांधी के डंडे वाले बयान का कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने किया बचाव, कहा- समझ न पाने के कारण...

खुर्शीद ने बिजनौर में पत्रकारों से बात करते हुए गांधी के प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दिये गये बयान का जिक्र किया

राहुल गांधी के डंडे वाले बयान का कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने किया बचाव, कहा- समझ न पाने के कारण...
राहुल गांधी सिर्फ मुहावरा प्रयोग कर रहे थे: सलमान खुर्शीद
नई दिल्ली:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विषय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह "सिर्फ मुहावरा प्रयोग कर रहे थे" और उसे नासमझी में गलत माना गया. खुर्शीद ने बिजनौर में  पत्रकारों से बात करते हुए गांधी के प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दिये गये बयान का जिक्र किया और कहा, "जैसे नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, एक मुहावरा है, ऐसे ही राहुल गांधी ने मोदी जी के विषय में सिर्फ मुहावरा प्रयोग किया था, लेकिन समझ न पाने के कारण बुरा मान लिया गया." 

राहुल गांधी के 'डंडे' वाले बयान पर परेश रावल ने साधा निशाना, बोले- इन सालों में कांग्रेस का आकार...

गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के क्रम में एक चुनावी सभा में बेरोजगारी का उल्लेख करते हुए मोदी के विरूद्ध एक विवादित टिप्पणी की थी. खुर्शीद ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर कहा, "हमने सीएए नहीं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) बनाया था. असम में राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) पर बड़ी समस्या है. वहां 2-3 धर्म के लोग एनआरसी से बाहर हैं." उन्होंने कहा कि असम के लोगों का सवाल है कि एक विशेष धर्म के लोगों को तो नागरिकता दे दी जाएगी बाकि बाहर रखे जाएंगे. खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस को सीएए में धर्म का मामला जोड़ देने पर एतराज है. 

Video: भारतीय राजनीति में डंडामार सियासत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khurshid, Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Danda Statement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com