यह ख़बर 21 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

इतिहासकार रामशरण शर्मा का पटना में निधन

खास बातें

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ कराए जाने की घोषणा की है।
Patna:

प्रसिद्ध इतिहासकार रामशरण शर्मा का पटना के एक निजी अस्पताल में शनिवार की रात निधन हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ कराए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में शर्मा को एक महान इतिहासकार बताते हुए कहा कि वे इतिहास की विशिष्ट व्याख्या की एक विशिष्ट धारा के प्रतीक थे और उन्होंने देश के इतिहासकारों में अपना शीर्ष स्थान बनाया जिसका गौरव बिहारवासियों को हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि शर्मा का जन्म बिहार में हुआ और पठन-पाठन के अलावे बिहार में ही उन्होंने अध्यापन का कार्य प्रारंभ किया। शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नीतीश ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घडी में धर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। 92 वर्षीय शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी और एक पुत्र हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com