केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए शनिवार को 11 लाख रुपये का योगदान दिया. प्रसाद ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के प्रतिनिधियों मोहन सिंह और राजेश पांडेय को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा. सिंह बिहार और झारखंड के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्रीय कार्यवाह हैं और पांडेय दक्षिण बिहार आरएसएस के प्रचारक हैं.
केंद्रीय कानून और न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री प्रसाद ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का योगदान कर वह बहुत खुश हैं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
उन्होंने कहा,‘‘मैं इलाहाबाद उच्च न्यायालय में राम लल्ला का वकील था, जहां हम केस जीते थे, यह बहुत अच्छा होता अगर मुझे उच्चतम न्यायालय में भी मामले पर बहस करने का अवसर मिला होता लेकिन चूंकि मैं कानून मंत्री था, इसलिए मैं इस मामले में बहस नहीं कर सकता था.'' प्रसाद ने कहा, ‘‘यह गर्व की बात है कि वह भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने जा रहे हैं.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं