दीपिका संग 'ये जवानी है दीवानी' की सफ़लता दोहराना चाहते हैं रणबीर कपूर

दीपिका संग 'ये जवानी है दीवानी' की सफ़लता दोहराना चाहते हैं रणबीर कपूर

मुंबई:

साल 2013 में रणबीर कपूर की आखिरी हिट फ़िल्म आई थी, जिसका नाम था 'ये जवानी है दीवानी' और यही फ़िल्म रणबीर के करियर की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म थी, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण थीं। इसी सफ़लता को रणबीर अब दीपिका के साथ मिलकर अगली फ़िल्म में दोहराना चाहते हैं, जिसका नाम है 'तमाशा'।
 
रणबीर और दीपिका की फ़िल्म तमाशा का ट्रेलर जब मुंबई में लॉन्‍च हुआ, तब रणबीर ने कहा कि 'मैं दीपिका के साथ ये जवानी है दीवानी की सफ़लता को दोहराना चाहता हूं।'
 
दरअसल, 2013 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'ये जवानी है दीवानी' बहुत बड़ी हिट हुई थी। उसके बाद रणबीर की लगातार 3 फ़िल्में फ्लॉप हुईं। बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्‍यादा फ़िल्म बेशर्म पीटी। उसके बाद फ़िल्म रॉय बुरी तरह फ्लॉप हुई और रणबीर की तीसरी फ़िल्म बॉम्बे वेलवेट का हश्र भी बुरा हुआ। ऐसे में रणबीर की अगली फ़िल्म तमाशा में उनके साथ दीपिका पादुकोण हैं और रणबीर को लगता है की उनकी ये फ़िल्म सफ़ल होगी।
 
रणबीर कहते हैं कि 'मैं दीपिका के लकी होने की बात तो नहीं करता, क्योंकि उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है वो कड़ी मेहनत से हासिल किया है। मगर मुझे उम्मीद है की तमाशा हिट होगी। मेरा नसीब उन पर असर नहीं करेगा। उनका नसीब हम पर असर करेगा।'


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com