- बुधवार को होना है भूमि पूजन समारोह
- चार चरणों में आयोजित हो रही रामार्चन पूजा
- समारोह से पहले अयोध्या में सुरक्षा बढ़ाई गई
Ram Mandir Bhoomi Pujan: राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह के दौरान बुधवार को अयोध्या नगरी (Ayodhya) हर कहीं चर्चा का केंद्र होगी.भगवान राम मंदिर के शिलान्यास समारोह (Ram Mandir Bhoomi Pujan) से पहले राम जन्मभूमि स्थल पर रामार्चन पूजा (Ramarchan puja) शुरू हुई. रामार्चन पूजा, भगवान (Lord Ram) राम के आगमन से पहले सभी प्रमुख देवी-देवताओं को आमंत्रित करने के लिए एक प्रार्थना है. इस पूजा में यजमान के रूप में अशोक सिंघल फाउंडेशन के ट्रस्टियों में से एक महेश भागचंदका ने कहा, "यह पूजा रामलला की अस्थायी (Temporary) सीट, जहां फिलहाल रामलला विराजमान हैं, पर आयोजित किया जा रहा है.पूजा चार चरणों में आयोजित होगी."
राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या में तीन घंटे बिताएंगे PM, ये है उनका पूरा कार्यक्रम
तीसरे और चौथे चरण के बारे में जानकारी देते हुए भागचंदका ने कहा: "तीसरे चरण में भगवान राम के पिता दशरथ और उनकी तीनों पत्नियों की पूजा की जाएगी. भगवान राम के तीनों भाई- लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की उनकी पत्नियों के साथ पूजा होगी, रामभक्त हनुमानजी की भी पूजा की जाएगी.चौथे चरण में भगवान राम की पूजा की जाएगी.” इस बीच, राम मंदिर के भूमि पूजन के कार्यक्रम के पहले अयोध्या में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस ऐतिहासिक और भव्य आयोजन से पहले शहरभर के मंदिरों को रोशनी, दीयों और फूलों से सजाया गया है. पटना का महावीर मंदिर ट्रस्ट इस खास अवसर के लिए 1.25 लाख 'रघुपति लड्डू' तैयार कर रहा है. श्रद्धालुओं को 'प्रसाद' के रूप में लड्डू बांटे जाएंगे.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हनुमान गढ़ी मंदिर में 'भूमि पूजन' की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या की यात्रा के दौरान प्रार्थना की.उन्होंने शिलान्यास समारोह से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों के साथ ''राम की पौड़ी'' का भी दौरा किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या (PM Narendra Modi)में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे.
अयोध्या की दीवारों पर रामकथा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं