राजस्थान सरकार द्वारा वेतन वृद्धि और समयबद्ध पदोन्नति के मुद्दे पर कदम उठाए जाने के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली।
दिल्ली:
राजस्थान सरकार द्वारा वेतन वृद्धि और समयबद्ध पदोन्नति के मुद्दे पर कदम उठाए जाने के बाद डॉक्टरों ने 11 दिन से चली आ रही अपनी हड़ताल वापस ले ली। अखिल राजस्थान राज्य सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष और महासचिव डाक्टर अजय चौधरी और डाक्टर नसरीन भारती ने राज्य के ऊर्जा मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ उनके आवास पर मुलाकात के बाद देर रात हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। भारती ने कहा कि सभी सरकारी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर लौट आएंगे।
डॉक्टरों ने गतिरोध खत्म करने के लिए राज्य सरकार द्वारा रेसमा कानून को हटाए जाने और गिरफ्तार डॉक्टरों को रिहा करने के आदेश के बाद हड़ताल वापस ले ली।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rajasthan, Doctors, Strike, Back, राजस्थान, डॉक्टर, हड़ताल, वापस