विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2014

टोल वसूली के खिलाफ प्रदर्शन : राज ठाकरे रिहा, आंदोलन खत्म

मुंबई:

महाराष्ट्र में टोल प्लाजा के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का 'रास्ता रोको' अभियान शुरू होने के साथ ही पार्टी प्रमुख राज ठाकरे को उपनगर चेंबूर में हिरासत में ले लिया गया और फिर थोड़ी देर बाद रिहा कर दिया गया।

दरअसल, राज ठाकरे आज दादर से वाशी टोल नाके पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। उस दौरान राज को चेंबूर इलाके में हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद थाने के बाहर काफी हंगामा हुआ।

एमएनएस कार्यकर्ताओं ने दादर में प्लाजा सिनेमा और आसपास की दुकानों को बंद करा दिया था। रिहा होने के बाद राज ठाकरे ने अपने समर्थकों से शांति बरतने की अपील की है। इसके साथ ही राज ठाकरे ने कहा कि उन्हें थाने में मुख्यमंत्री चव्हाण का फोन आया था और उन्होंने बातचीत के लिए गुरुवार को बुलाया है।

गौरतलब है कि मनसे कार्यकर्ताओं ने दादर में प्लाजा सिनेमा और आसपास की दुकानों को बंद करा दिया है। उधर, नवी मुंबई में प्रदर्शन कर रहे मनसे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टोल वसूली, राज ठाकरे, मनसे, महाराष्ट्र, रास्ता रोको अभियान, Toll Tax, Raj Thackeray, MNS, Rasta Roko Abhiyan