विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2020

देश में बढ़ते कोरोना केसों को लेकर राहुल गांधी का तंज, 'ये PM की संभली हुई स्थिति है तो बिगड़ी स्थिति.. '

गौरतलब है कि भारत में कोरोना के मामले हर रोज तेज गति से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23,96,637 हो गई है.

देश में बढ़ते कोरोना केसों को लेकर राहुल गांधी का तंज, 'ये PM की संभली हुई स्थिति है तो बिगड़ी स्थिति.. '
राहुल गांधी ने कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है
नई दिल्ली:

Corona cases in india: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप (Coronavirus Pandemic)को लेकर एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है. पीएम मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ इस समय हमलावर रुख अख्तियार किए पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष ने एक ट्वीट करके देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को रेखांकित किया है. ग्राफ में साफ देखा जा सकता है कि कोरोना के मामलों में भारत लगातार दुनिया के दो सबसे प्रभावित देशों के 'नजदीक' आ रहा है. देश में इस समय हर रोज कोरोना के 50 से 60 हजार या इससे भी अधिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं. राहुल ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा, 'अगर ये पीएम की '‘संभली हुई स्थिति' है तो 'बिगड़ी स्थिति' किसे कहेंगे?''

गिरती GDP को लेकर राहुल गांधी ने साधा निशाना - मोदी है तो मुमकिन है...
 

गौरतलब है कि भारत में कोरोना के मामले हर रोज तेज गति से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23,96,637 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 66,999 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन में सामने आने वालों मामलों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है. कोरोना के मामलों में विश्‍व में भारत इस समय अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्‍थान पर हैं. अमेरिका में इस समय कोरोना संक्रमण के 51, 97,000 केस हैं जबकि ब्राजील 31, 64, 785 केसों के साथ दूसरे स्‍थान पर हैं. भारत में यदि इसी गति से कोरोना के मामले आगे बढ़े तो जल्‍द ही देश, ब्राजील के करीब पहुंच सकता है.

कोरोना: क्या एहतियातों के बीच बच्चों को संक्रमण से बचाया जा सकता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Pandemic, Corona Cases In India, Rahul Gandhi, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com