राहुल गांधी का बतौर कांग्रेस अध्यक्ष पहला भाषण....
नई दिल्ली:
- पूरे देश में सिर्फ एक शक्ति है जो इसे रोक सकती है और वह है कांग्रेस का प्यारा कार्यकर्ता... कांग्रेस कार्यकर्ता मेरा परिवार हैं
- हम बीजेपी को अपने भाइयों और बहनों की तरह मानते हैं लेकिन हम उनसे सहमति नहीं रखते हैं
- बीजेपी आवाज दबाती है लेकिन हम लोगों को बोलने देते हैं, वे बदनाम करते हैं लेकिन हम सम्मान करते हैं
- बीजेपी हिंसा की राजनीति कर रही है, मूल्यों को कुचला जा रहा है
- क्रोध और गुस्से की राजनीति से हम लड़ेंगे और उनको हराएंगे
- वो तोड़ते हैं हम जोड़ते हैं, वो गुस्सा करते हैं, हम प्यार करते हैं. वो आग लगाते हैं हम आग बुझाते हैं. एक बार आग लग जाती है तो उसे बुझाना काफी मुश्किल होता है.
- मैं देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि हम काग्रेस को हिंदुस्तान की ग्रैंड ओल्ड एंड यंग पार्टी बनाने जा रहे हैं
- मैं आपको निमंत्रण देता हूं कि आइये, प्यार का...भाईचारे का हिंदुस्तान बनाते हैं
- मैं चाहता हूं कि कांग्रेस भारत की जनता के साथ संवाद का जरिया बने
- जब मैं 13 साल पहले राजनीति में आया था तो मैं उस जागरूकता का अंग बनना चाहता था जो भारत में बदलाव ला सके और जो लोगों को गरिमा दे सके
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rahul Gandhi As Congress President, Sonia Gandhi