विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

अंबेडकर को लेकर राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- आप जिस दमनकारी विचारधारा से आते हैं...

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान निर्माता डा. बी आर अंबेडकर को लेकर प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी पर शुक्रवार को निशाना साधा.

अंबेडकर को लेकर राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- आप जिस दमनकारी विचारधारा से आते हैं...
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने बोला हमला.
  • अंबेडकर के बहाने साधा निशाना.
  • राहुल ने वित्त मंत्री की तबीयत पर जताय दुख.
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान निर्माता डा. बी आर अंबेडकर को लेकर प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी पर शुक्रवार को निशाना साधा और कहा कि वह जिस ‘दमनकारी विचारधारा’ से आते हैं, वह कभी दलितों एवं बाबा साहब का सम्मान नहीं कर सकती. राहुल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘मोदीजी, जिस दमनकारी विचारधारा से आप आते हैं, वो दलितों और बाबा साहब का सम्मान कभी नहीं कर सकती. भाजपा, आरएसएस द्वारा बाबा साहब के सम्मान के कुछ उदाहरण.’ 

संसद में विपक्षी दलों के विरोध-प्रदर्शन का जवाब कुछ ऐसा निकाला बीजेपी सांसदों ने

उन्होंने अपने ट्वीट के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें टैग की हैं जिनमें डा. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त दिखाया गया है, या उनका असम्मान किया जा रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी का एक ट्वीट भी टैग किया है, जिसमें उन्होंने कहा है, ‘जितना सम्मान हमारी सरकार ने बाबा साहब को दिया है, शायद ही किसी सरकार ने दिया हो.’  राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट कर वित्त मंत्री अरूण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है. उन्होंने जेटली के एक ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं इसे सुनकर वास्तव में दुखी हूं. मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’ उन्होंने जेटली के उस ट्वीट को टैग किया है जिसमें वित्त मंत्री ने यह जानकारी दी है, ‘मेरा गुर्दे संबंधित समस्याओं और कुछ संक्रमणों के लिए उपचार चल रहा है.परिणामस्वरूप वर्तमान में मैं घर पर नियंत्रित परिवेश में काम कर रहा हूं. मेरे उपचार की भावी दिशा मेरी चिकित्सा कर रहे चिकित्सक तय करेंगे.’

VIDEO: संसद न चलने पर बीजेपी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com