विज्ञापन
This Article is From May 19, 2018

कर्नाटक में जीत के बाद पीएम मोदी को राहुल का संदेश: PM देश और सुप्रीम कोर्ट से बड़ा नहीं

कर्नाटक में येदियुरप्पा के सीएम पद से इस्तीफा देने और सरकार गिरने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के विधायकों और स्पीकर ने नेशनल एंथम का अपमान किया.

कर्नाटक में जीत के बाद पीएम मोदी को राहुल का संदेश:  PM देश और सुप्रीम कोर्ट से बड़ा नहीं
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • राहुल ने कहा कि बीजेपी ने जनादेश का अपमान किया है
  • 'बीजेपी संस्थाओं का सम्मान नहीं करती'
  • राहुन ने कहा, राष्ट्रगान से पहले येदियुरप्पा चले गए
नई दिल्ली: कर्नाटक में येदियुरप्पा के सीएम पद से इस्तीफा देने और सरकार गिरने के बाद राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. साथ ही कर्नाटक में बीजेपी की हार को लोकतंत्र की जीत बताया. राहुल ने कहा कि बीजेपी के विधायकों और स्पीकर ने नेशनल एंथम का अपमान किया. कर्नाटक की जीत यह बताती है कि भारत में पैसा और पावर ही सब कुछ नहीं है. नेशनल एंथम से पहले सभा से उठ कर चले जाना यह उनका असम्मान दिखाता है. राहुल ने कहा कि मुझे गर्व है कि विपक्ष एक साथ खड़ा  रहा और बीजेपी को हराया और हम ऐसा करना जारी रखेंगे.

अपने तीसरे कार्यकाल में ढाई दिन के मुख्‍यमंत्री साबित हुए येदियुरप्‍पा

राहुल ने कहा कि क्या आपने नोटिस किया कि कर्नाटक विधान सभा में पूरे अभ्यास के बाद, बीजेपी के विधायकों और स्पीकर ने राष्ट्रीय गान से पहले सदन छोड़ कर चल दिये? यह दिखाता है कि अगर सत्ता में हैं तो वे किसी भी संस्था का अपमान कर सकते हैं, बीजेपी और आरएसएस दोनों में अपमान करने वाले संस्थान हैं.

कर्नाटक : बीएस येदियुरप्पा के लिए तीसरी बार भी मुख्यमंत्री की कुर्सी बेवफा साबित हुई

राहुल ने कहा कि बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए और राज करने के लिए जेडीएस और कांग्रेस के विधायकों को खऱीदने की कोशिश की. राहुल ने कहा कि इस देश ने पीएम मोदी और अमित शाह को दिखाया है कि यह देश पैसों और पावर से बड़ा है. राहुल ने कहा कि यही वह चीज है, जिसके खिलाफ हम लड़ रहे हैं. 

कर्नाटक के हर टेस्ट में पास रहने वाली येदियुरप्पा सरकार निर्णायक 'फ्लोर टेस्ट' से पहले ही हो गई फेल

राहुल ने कहा कि कर्नाटक की जनता, कांग्रेस के कार्यकर्ता और जेडीएस के कार्यकर्ताों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने लड़ाई में साथ दिया और डंटे रहे. साथ ही राहुल ने पीएम मोदी के संदेश देते हुए कहा कि पीएम से बड़ा देश है. उन्होंने कहा कि पीएम देश और सुप्रीम कोर्ट से बड़ा नहीं है. पीएम इंडिया से बड़ा नहीं है. 

कर्नाटक फ्लोर टेस्ट LIVE : बीएस येदियुरप्पा का इस्तीफा, रविवार को कुमारस्वामी ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

उन्होंने कहा कि बीजेपी यह मानती है कि देश के हर इंस्टीट्यूशन को बर्बाद किया जा सकता है. पीएम मोदी का नेतृत्व लोकतांत्रिक नहीं है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व मॉड्यूल तानाशाही है.

VIDEO: राहुल गांधी का पीएम मोदी को संदेश, ‘PM देश से बड़ा नहीं’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Karnataka Assembly Eleciton 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com