सिख आतंकियों की रिहाई : भूख हड़ताल पर बैठे गुरबख्श सिंह के समर्थन में पंजाब बंद

चंडीगढ़:

सजा पूरी कर चुके सिख आतंकियों की रिहाई के लिए भूख हड़ताल पर बैठे गुरबख्श सिंह के समर्थन में आज दमदमी टकसाल और कई दूसरे सिख संगठनों ने पंजाब में बंद बुलाया है।

बंद के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा कुछ जगहों के लिए रिजर्व पुलिस बल को भी बुलाया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस गरमपंथी सिख संगठनों और उनके नेताओं पर भी नज़र रख रही है। साथ ही बंद के दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की जा रही है। गुरबख्श सिंह की भूख हड़ताल का आज 58वां दिन है और डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी सेहत में लगातार गिरावट जारी है। गुरबख्श सिंह हरियाणा के अंबाला में लखनौर साहिब गुरुद्वारे में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।