- वी नारायणसामी का बीजेपी पर निशाना
- पूर्व LG किरण बेदी पर भी बोला हमला
- पुडुचेरी के मुख्यमंत्री हैं वी नारायणसामी
पुडुचेरी में वी. नारायणसामी (V Narayanasamy) की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को 22 फरवरी को बहुमत साबित करने को कहा गया है. उप-राज्यपाल तामिलिसाई सौंदर्यराजन ने मुख्यमंत्री नारायणसामी को सोमवार को बहुमत साबित करने के लिए कहा है. सत्ता के संकट के बीच CM नारायणसामी ने NDTV से बातचीत में कहा, 'लेफ्टिनेंट गवर्नर को कोई अधिकार नहीं है. किरण बेदी ने जजमेंट की कोई परवाह नहीं की. उन्होंने इलेक्टेड सरकार को मना किया और उन्होंने स्वतंत्र फैसला ले लिया. उन्होंने पुडुचेरी के विकास का नुकसान किया.'
वी. नारायणसामी ने आगे कहा, '2014 में चुनाव आया जब बीजेपी के 18 लोग मैदान में थे. बीजेपी के 18 कैंडिडेट्स की जमानत जब्त हुई. कोई भी नहीं जीता. जो हार गया उनको नॉमिनेट किया. आरएसएस के लोगों को नॉमिनेट किया. हमने चैलेंज किया उनको हाईकोर्ट में, सुप्रीम कोर्ट में. सुप्रीम कोर्ट ने कहा केंद्र को अधिकार है लेकिन रिकमेंडेशन प्रदेश से जाएगा तो केंद्र का अधिकार नहीं है. अब हम उसके खिलाफ रिव्यू पिटिशन फाइल कर रहे हैं. क्या करना है 22 को, इसकी चर्चा कर रहे हैं.'
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
देखें VIDEO: महिला ने तमिल में की राहुल गांधी से शिकायत, पुदुच्चेरी के CM ने कुछ और ही किया अनुवाद
उन्होंने आगे कहा, 'संख्या 14-14 हो गई है. स्पीकर कांग्रेस के हैं, वो कांग्रेस के पक्ष में हैं. हम पक्का सरकार बचा लेंगे. हम कोशिश कर रहे हैं. केंद्र सरकार ने अधिकारों को छीना. विकास को रोका केंद्र सरकार ने. हमारी सरकार को 20 प्रतिशत ग्रांट दे रही है केंद्र लेकिन बाकियों को 40 फीसदी दे रही है. हमारी सरकार को तंग करने का काम केंद्र सरकार ने किया. हमारे लोग जो गए, वो साढ़े चार साल हमारे साथ थे. बीजेपी ने सीबीआई का इस्तेमाल करके, पैसे देकर हमारे लोगों को छीना.'
VIDEO: BJP का पुडुचेरी को 'वणक्कम', ऑपरेशन कमल की तैयारी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं