- बेरोजगारी दूर करने कैबिनेट कमेटी ऑन एम्पलायमेंट एंड स्किल डेवलपमेंट
- सार्वजनिक और निजी निवेश बढ़ाने के लिए जरूरी विकल्पों पर होगा विचार
- अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र तोमर, पियूष गोयल सदस्य
देश में कमजोर पड़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने दो कैबिनेट समितियों का गठन करने का फैसला किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यों वाली 'कैबिनेट कमेटी ऑन इन्वेस्टमेंट एंड ग्रोथ' अर्थव्यवस्था (Economy) को फिर से पटरी पर लाने के विकल्पों पर विचार करेगी. कैबिनेट की यह विशेष समिति अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक और निजी निवेश बढ़ाने के लिए जरूरी विकल्पों पर विचार करेगी. इस कमेटी के सदस्यों में गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली दूसरी समिति 'कैबिनेट कमेटी ऑन एम्पलायमेंट एंड स्किल डेवलपमेंट' बढ़ती बेरोजगारी (unemployment) से निपटने के विकल्पों पर विचार करेगी. इसके दस सदस्य होंगे. इसके सदस्यों में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल और वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल शामिल हैं.
चीन से पिछड़ा भारत, छिन गया रुतबा; जीडीपी विकास दर पांच साल के सबसे निचले स्तर पर
इसके अलावा केंद्र सरकार ने सुरक्षा मामलों के लिए भी मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) गठित की है. राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों को देखने वाली इस महत्वपूर्ण समिति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी करेंगे. रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री इसके सदस्य होंगे. सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मौजूदा सीसीएस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदस्य होंगीं.
VIDEO : अर्थव्यवस्था सुधारना सरकार का लक्ष्य
मंत्रिमंडलीय समितियों का गठन अथवा पुनर्गठन नई सरकार के बनने या जब मंत्रिमंडल में फेरबदल होता है, तब किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं