यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) अब अपने सातवें चरण के नजदीक पहुंच चुका है. ऐसे मे तमाम पार्टियां वोटर्स (Voters) को लुभाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सोनभद्र (Sonbhadra) और गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी पहले सोनभद्र आएंगे, इसके बाद गाजीपुर (Gazzipur) जाएंगे. पीएम चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
एक जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) दो मार्च जिले में लगभग 65 मिनट तक मौजूद रहेंगे. बीजेपी सूत्रों के अनुसार अपने दो दिनों के प्रवास में पीएम मोदी रैली (PM Modi Rally) और रोड शो करेंगे. पीएम मोदी कल चंदौली में रैली करेंगे. वहीं पीएम मोदी चार मार्च को बनारस पहुँचेंगे और शहर की तीन विधानसभाओं को कवर करते हुए एक रोड शो में शामिल होंगे. कहा ये जा रहा है कि इस दौरान पीएम काशी विश्वनाथ धाम भी जाएंगे.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
पीएम का रोड शो (PM Road Show) बनारस कैंट, बनारस उत्तर और बनारस दक्षिण तीनों विधानसभा सीटों से गुज़रेगा . प्रचार के आखिरी दिन पांच मार्च को पीएम मोदी की राजातालाब में रैली होगी. सोनभद्र जनपद की चारों सीटों पर BJP-सपा-बसपा तीनों पार्टियों के द्वारा सातवें चरण के मतदान को देखते हुए पूरी ताकत लगा रहे हैं. सोनभद्र में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर अनुप्रिया पटेल भी मौजूद होंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं