विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2020

'मेक इन इंडिया' के बाद पूरी दुनिया के लिए भी PM मोदी ने दिया नया नारा

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. आज दुनिया की बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं. हमें ‘मेक इन इंडिया’ के साथ-साथ ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़ना है.’’

'मेक इन इंडिया' के बाद पूरी दुनिया के लिए भी PM मोदी ने दिया नया नारा
पीएम मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर पर 7वीं बार तिरंगा फहराया.
  • पीएम मोदी ने 7वीं बार फहराया तिरंगा
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया नया नारा
  • पीएम ने दिया 'मेक फॉर वर्ल्ड' का नारा
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि देश के सर्वांगीण अवसरंचना विकास के लिए ‘‘राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन परियोजना'' में 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जाएंगे और इसके लिए लगभग सात हजार परियोजनाओं को चिह्नित भी किया जा चुका है. 74वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2020) के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा भारत को आधुनिकता की तरफ तेज गति से ले जाने के लिए, देश के सर्वांगीण अवसंरचना विकास को एक नई दिशा देने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, ‘‘ये जरूरत पूरी होगी राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन परियोजना से. इस पर देश 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. अलग-अलग क्षेत्रों की लगभग सात हजार परियोजनाओं को चिह्नित भी किया जा चुका है. ये एक तरह से अवसरंचना में नई क्रांति की तरह होगा.'' प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब सिर्फ आयात कम करना ही नहीं, अपनी क्षमता, अपनी रचनात्मकता, अपने कौशल को बढ़ाना भी है. उन्होंने कहा कि सिर्फ कुछ महीने पहले तक एन-95 मास्क, पीपीई किट, वेंटिलेटर ये सब विदेशों से मंगवाये जाते थे लेकिन आज इन सभी में भारत न सिर्फ अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहा है, बल्कि दूसरे देशों की मदद के लिए भी आगे आया है.

विश्व के 192 में से 184 देशों का भारत को समर्थन मिलना हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व की बात

उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. आज दुनिया की बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं. हमें ‘मेक इन इंडिया' के साथ-साथ ‘मेक फॉर वर्ल्ड' के मंत्र को लेकर आगे बढ़ना है.'' प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के बीच भारतीयों ने आत्मनिर्भर होने का संकल्प लिया है और यह केवल शब्द नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए मंत्र है.

डिजिटल हेल्थ योजना : किस डॉक्टर ने आपको कौन सी दवा कब दी है, हर चीज का रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि आखिर भारत कब तक कच्चे माल का निर्यात करेगा और तैयार उत्पादों का आयात करेगा, भारत को आत्मनिर्भर होना होगा. उन्होंने कहा कि भारत की विश्व अर्थव्यवस्था में जो हिस्सेदारी है, वह बढ़नी चाहिए और इसके लिये हमें आत्मनिर्भर होना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘जब हम आर्थिक वृद्धि और विकास पर ध्यान केंद्रित करें तो मानवता इस प्रक्रिया में केंद्रीय भूमिका में होनी चाहिए.'' प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हमारा मन पूरी तरह से ‘वोकल फॉर लोकल' (स्थानीय उत्पादों पर जोर देने वाला) होना चाहिए.

VIDEO: कोरोना की 3 वैक्सीन टेस्टिंग के चरण में, वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलते ही उत्पादन शुरू होगा : पीएम

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Make For World, Make In India, Independence Day 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com