- बीजेपी संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम
- सांसदों की भी लगाई क्लास
- कहा- देश के लिए भी समय निकालें
बीजेपी संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को 'भारत माता की जय' बोलने में बू आती है. पीएम मोदी ने कहा कि यही बात कुछ लोगों को देश की आजादी के समय कुछ लोगों को 'वंदे मातरम' भी कहने में होती थी. उन्होंने कहा, 'अमेरिका में जो बाहर के लोग हैं उन्हें खुद को अमेरिकन कहने में शर्म नहीं आती लेकिन यहां ऐसे ही चलता रहा तो ये भी सवाल उठने लगेंगे कि भारत माता की जय क्यों कहा जाता है'. पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोग दल के लिए जीते हैं और हम अपने देश के लिए जीते हैं. पीएम मोदी ने कहा, 'हम लोग सबका विकास सबका साथ पर चलने वाले हैं' पीएम मोदी ने सांसदों की भी क्लास लेते हुए कहा कि आप पर सवा सौ करोड़ का भार है. आप बहुत व्यस्त रहते हैं लेकिन फिर भी कुछ समय देश के किया निकालिए. पीएम मोदी ने आगे कहा कि विकास जरूरी है और इसके लिए शांति, सद्भाव और एकता जरूरी है.सभी सांसदों को समाज में शांति, सौहार्द और एकता सुनिश्चित करने के लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए: पीएम ने कहा कि देशहित और दलहित में लड़ाई जारी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या था डॉ. मनमोहन सिंह ने
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने शनिवार को बीजेपी (BJP) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा राष्ट्रवाद(Nationalism), 'भारत माता की जय' (Bharat Mata Ki Jai) नारे का भारत के एक 'उग्रवादी और विशुद्ध रूप से भावनात्मक' विचार के निर्माण के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है. सिंह ने जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के कृतित्व एवं भाषण पर आधारित एक पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर अपने संबोधन में कहा कि यदि भारत की राष्ट्रों के समूह में उज्ज्वल लोकतंत्र के रूप में पहचान है, यदि उसे महत्वपूर्ण वैश्विक शक्तियों में एक समझा जाता है तो ये तो प्रथम प्रधानमंत्री ही थे जिन्हें इसके मुख्य शिल्पी होने का श्रेय दिया जाना चाहिए.
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा- सोचता हूं, छोड़ दूं सोशल मीडिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं